एक्सप्लोरर

घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

CCPA ने उन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की है, जिन पर खरतनाक विस्फोटकरों की बिक्री के लिए लिस्टिंग की गई थी. इसमें IndiaMART पर सबसे ज्यादा 3,092 विक्रेताओं की लिस्टिंग थी.

कपड़े, मोबाइल और रोजमर्रा के सामान की तरह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की लिस्टिंग भी सामने आई है. अमोनियम नाइट्रेट, गन पाउडर, पिक्रिक एसिड और PETN जैसे पदार्थ ऑनलाइन बिक्री के लिए लिस्ट किए गए थे. अब केंद्र सरकार ने इस मामले में कार्रवाई की है. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी CCPA के हस्तक्षेप के बाद सात ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 3,940 विक्रेताओं की लिस्टिंग हटाई गई हैं.

जिन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हुई है उनमें IndiaMART, TradeIndia, Justdial, Dial4Trade, ExportersIndia, Sigma-Aldrich India और Ibuychemikals शामिल हैं. सरकारी जानकारी के मुताबिक, IndiaMART पर सबसे ज्यादा 3,092 विक्रेताओं की लिस्टिंग थी. ExportersIndia से 421, Justdial से 206, TradeIndia से 166 और Dial4Trade से 11 लिस्टिंग हटाई गईं. बाकी दो प्लेटफॉर्म ने बताया कि वे अपने उत्पाद बेचते हैं और तीसरे पक्ष के विक्रेताओं की लिस्टिंग नहीं करते.

तीन मामलों में 30 लाख रुपये का जुर्माना

CCPA ने अब तक तीन मामलों में अंतिम आदेश जारी किए हैं। Dial4Trade पर अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री से जुड़े मामले में 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं ExportersIndia पर दो अलग-अलग मामलों में 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ये मामले अमोनियम नाइट्रेट, PETN और पिक्रिक एसिड की ऑनलाइन लिस्टिंग से जुड़े हैं। Dial4Trade ने जुर्माने के आदेश को चुनौती दी थी लेकिन राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने 9 अक्टूबर 2026 को उसकी अपील खारिज कर दी। ExportersIndia ने भी आदेशों के खिलाफ अपील दायर की है।

IndiaMART और Justdial की जांच जारी

IndiaMART और Justdial के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। दोनों कंपनियों को जांच रिपोर्ट दी गई है और उन्होंने अपना जवाब दाखिल किया है। IndiaMART ने CCPA के नोटिस को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं, Justdial के मामले में अगली और अंतिम सुनवाई 23 अक्टूबर 2026 को होनी है। TradeIndia, Sigma-Aldrich Chemicals और Ibuychemikals से जुड़े मामलों में भी जांच जारी है।

विस्फोटकों की ऑनलाइन बिक्री पर नियम क्या हैं?

अमोनियम नाइट्रेट, PETN और पिक्रिक एसिड जैसे पदार्थों की खरीद-बिक्री पर कानून के तहत नियंत्रण है। इनके वैध कारोबार के लिए जरूरी लाइसेंस और नियमों का पालन करना होता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को भी विक्रेताओं के लाइसेंस की जानकारी और खरीदारों की पहचान की जांच सुनिश्चित करनी होती है। CCPA ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विस्फोटक पदार्थों की बिक्री से जुड़ी लिस्टिंग दिखाई देती है तो इसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget