एक्सप्लोरर

Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी

फोन आपके शरीर और फोन के इस्तेमाल से जुड़े अलग-अलग चीजों को रिकॉर्ड करता है. इसके बाद सॉफ्टवेयर और मशीन लर्निंग इन मैसेज का एनॉलिसिस करके नींद का अंदाजा लगाता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यह सिर्फ एक अनुमान है, चिकित्सा संबंधी जानकारी के लिए नहीं।

आजकल स्मार्टफोन सिर्फ कॉल, मैसेज और इंटरनेट चलाने का ही काम नहीं करता. दरअसल, ये कई सारे ऐसे काम करता है जो आपको पता भी नहीं होता है. जी हां, आजकल के एडवांस स्मार्टफोन में कई सारे ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो लोगों के बहुत काम आते हैं. ये आपकी नींद के समय भी रिकॉर्ड कर लेते हैं और बताते हैं कि आप कितनी देर सोए, कब जागे और कई बार नींद कितनी गहरी रही. लेकिन सवाल है कि फोन को आखिर कैसे पता चलता है कि आप सो रहे हैं या जाग रहे हैं? इसके पीछे कई सेंसर और स्मार्ट एल्गोरिदम मिलकर काम करते हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरी टेक्नोलॉजी.

कैसे स्मार्टफोन को पता चलता है

दरअसल, सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि नॉर्मल स्मार्टफोन आपकी आंखों या दिमाग को देखकर ये तय नहीं करता कि आप सो रहे हैं. फोन आपके शरीर और फोन के इस्तेमाल से जुड़े अलग-अलग चीजों को रिकॉर्ड करता है. इसके बाद सॉफ्टवेयर और मशीन लर्निंग इन मैसेज का एनॉलिसिस करके नींद का अंदाजा लगाता है.

अगर फोन रात में लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होता और उसके सेंसर बहुत कम एक्टिविटी को डिटेक्ट करते हैं तो सिस्टम इसे सोने की पीरियड से जोड़ सकता है.

Accelerometer करता है हलचल का पता

स्मार्टफोन में मौजूद Accelerometer सबसे जरूरी सेंसरों में से एक है. ये फोन की स्पीड और उसके हिलने-डुलने को मापता है. जब आप फोन को बेड पर रखकर सोते हैं तो उसमें होने वाली हलचल काफी कम हो जाती है. वहीं, फोन इस्तेमाल करते समय हाथों की एक्टिविटी और स्क्रीन पर टच के कारण सेंसर लगातार बदलाव रिकॉर्ड करता है. इसके साथ ही कुछ हेल्थ और स्लीप-ट्रैकिंग ऐप इसी तरह की एक्टिविटी का इस्तेमाल आपकी नींद का अंदाजा लगाने के लिए करते हैं.

Gyroscope भी देता है जानकारी

Accelerometer के साथ Gyroscope भी फोन की कंडिशन और घूमने की दिशा में होने वाले बदलावों को पहचान सकता है. इससे फोन को ये समझने में मदद मिलती है कि डिवाइस स्थिर है या लगातार अपनी कंडिशन बदल रहा है. हालांकि, अकेले Gyroscope से ये साबित नहीं किया जा सकता कि व्यक्ति सो रहा है. इसलिए कई सिस्टम इसे दूसरे मैसेजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करते हैं.

Smartwatch और ज्यादा सटीक जानकारी देती है

अगर स्मार्टफोन के साथ Smartwatch या fitness band इस्तेमाल किया जा रहा है तो नींद की जानकारी ज्यादा डिटेल्ड हो सकती है. इनमें Accelerometer के अलावा Heart Rate Sensor और कई मॉडलों में SpO2 जैसे सेंसर भी होते हैं.

घड़ी आपकी कलाई की एक्टिविटी और हर्ट स्पीड में होने वाले बदलावों को देखकर नींद के अलग-अलग लेवलों का अनुमान लगा सकती है. यही वजह है कि smartwatch से मिलने वाला sleep tracking डेटा नॉर्मली केवल फोन से मिलने वाले डेटा के मुकाबले ज्यादा काम का माना जाता है.

क्या फोन हमेशा सही बताता है?

ऐसा बिलकुल नहीं है. स्मार्टफोन ये तय नहीं कर सकता कि आप असल में सो रहे हैं या सिर्फ शांत होकर लेटे हुए हैं. अगर आप बिस्तर पर फोन से दूर रहकर कोई फिल्म देख रहे हैं तो फोन इसे नींद के रूप में समझ लेता है. इसी तरह रात में बार-बार जागने पर भी रिकॉर्डिंग पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती है. इसलिए Sleep Tracking को सिर्फ एक नॉर्मल रिकॉर्ड डेटा के रूप में देखना चाहिए. इसे मेडिकल चेकअप के रूप में बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Google की चेतावनी! WhatsApp और Microsoft यूजर्स पर हैकर्स की नजर

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Advertisement

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget