एक्सप्लोरर

200MP बैक कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले फोन पर बंपर ऑफर, मिल रहा ₹11,000 तक का डिस्काउंट

Best Camera Smartphone: अगर आप डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स के साथ कम कीमत में किसी प्रीमियम स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, और आप इसके लिए सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है.

Honor 90 5G: अगर आप बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और अच्छी डिस्प्ले वाला कोई प्रीमियम स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन लेकर आए हैं. दरअसल अमेज़न इंडिया पर एचटेक ने एक नई सेल का ऑफर किया है, जिसमें ऑनर के फोन पर बंपर डिस्काउंट और कई अन्य ऑफर्स दिए जा रहे हैं.

हम अपने इस आर्टिकल में जिस फोन के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम Honor 90 5G है. इस फोन को कंपनी ने अमेज़न इंडिया पर चल रहे Honor Days Sale में पेश किया है. यह सेल 5 जनवरी को शुरू हुई है, और 10 जनवरी तक चलेगी. इस सेल के दौरान ऑनर ने अपने इस प्रीमियर स्मार्टफोन पर दमदार ऑफर्स दिए हैं. 

इस फोन पर मिल रहे सभी ऑफर्स

इस फोन का टॉप मॉडल 12GB RAM, और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी एमआरपी 49,999 रुपये है, लेकिन इस फोन के सेल दौरान यूज़र्स बड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. आइए हम आपको एक-एक कर इस फोन के सभी ऑफर्स के बारे में बताते हैं.

  • इंस्टेंट डिस्काउंट: Honor 90 5G पर इस सेल में 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है.
  • बैंक ऑफर्स: इस फोन पर सेल के दौरान एसबीआई, एचडीएफसी, और आईसीआईसीआई के कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है.
  • एक्सचेंज ऑफर्स: इस फोन पर यूजर्स अपने किसी पुराने फोन को बदलकर 5000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी पा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए.
  • नो कॉस्ट ईएमआई: फोन को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है.

फोन पर मिलने वाला अधिकतम डिस्काउंट

इस तरह से अगर इन सभी ऑफर्स को मिला दिया जाए तो यूजर्स इस फोन पर अधिकतम 11,000 रुपये का ऑफर्स पा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन को करीब 28,999 रुपये में भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा इस फोन का बेस मॉडल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला है, जिसे यूजर्स 26,999 रुपये में भी खरीद सकते हैं.

हालांकि, इतने सारे ऑफर्स का फायदा एकसाथ उठाने के लिए कई टर्म्स एंड कंडीशन का एक साथ मैच होना जरूरी होगा. अगर यूजर्स एक्सचेंज ऑफर का फायदा नहीं भी उठाते हैं, फिर भी उन्हें 3000 रुपये इंस्टेंट, और 3000 रुपये बैंक ऑफर यानी 6000 रुपये का सीधा डिस्काउंट जरूर मिलेगा.

Honor 90 5G

  • इस फोन में 6.7 इंच की क्वॉड-कर्व्ड फ्लोटिंग डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है.
  • इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
  • इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.
  • इस फोन में 200MP का प्राइमरी रियर कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, और 2MP का डेप्थ लेंस कैमरा सेंसर दिया गया है.
  • फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
  • यह फोन चार कलर ऑप्शन- मिडनाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन, डायमंड सिल्वर, पीकॉक ब्लू में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Top 5 Smartphones to buy under 20,000: जनवरी 2024 में 20 हजार रुपये से कम में उपलब्ध 5 सबसे अच्छे फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget