एक्सप्लोरर

iPhone हैक करो और बनो करोड़पति! Apple ने रखा अब तक का सबसे बड़ा इनाम

Apple Offer: Apple हमेशा से अपने डिवाइस की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर रहा है. कंपनी ने ऐसा सुरक्षा तंत्र बनाया है जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन माना जाता है.

Apple Offer: Apple हमेशा से अपने डिवाइस की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर रहा है. कंपनी ने ऐसा सुरक्षा तंत्र बनाया है जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन माना जाता है. इसी को और मजबूत करने और सुरक्षा में योगदान देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए Apple ने 2022 में Apple Security Bounty Program शुरू किया. इस प्रोग्राम के तहत, अगर कोई iPhone या Apple की अन्य सर्विसेज में गंभीर सुरक्षा खामी ढूंढता है तो उसे $5,000 (करीब ₹4.38 लाख) से लेकर $2 मिलियन (करीब ₹17.5 करोड़) तक का इनाम मिल सकता है.

इनाम की 5 मुख्य कैटेगरी

Apple ने इस बाउंटी प्रोग्राम को पांच प्रमुख श्रेणियों में बांटा है जिनमें अलग-अलग हैकिंग तरीकों के लिए अलग-अलग पुरस्कार तय किए गए हैं.

डिवाइस अटैक (फिजिकल एक्सेस के जरिए)

इसमें लॉक स्क्रीन बायपास जैसी खामियां ढूंढने पर $5,000 से $100,000 (₹4.38 लाख से ₹87 लाख) तक का इनाम मिलता है. अगर कोई यूज़र डेटा एक्सट्रैक्शन में खामी ढूंढ ले तो यह इनाम $250,000 (करीब ₹2.19 करोड़) तक पहुंच सकता है.

डिवाइस अटैक (यूज़र-इंस्टॉल्ड ऐप के जरिए)

इसमें $5,000 (₹4.38 लाख) से लेकर $150,000 (करीब ₹1.31 करोड़) तक का इनाम दिया जाता है.

नेटवर्क अटैक (यूज़र इंटरैक्शन के साथ)

इसमें “वन-क्लिक” के जरिए संवेदनशील डेटा तक अनधिकृत पहुंच जैसी खामियों पर $250,000 (₹2.19 करोड़) तक का इनाम है.

नेटवर्क अटैक (बिना यूज़र इंटरैक्शन के)

इसमें ज़ीरो-क्लिक हमले जैसे Kernel PAC बायपास पर $1 मिलियन (₹8.7 करोड़) तक का इनाम मिलता है.

प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट डेटा अटैक

यहां प्रिविलेज नेटवर्क पोज़िशन से रिक्वेस्ट डेटा पर हमला करने पर $150,000 (₹1.31 करोड़) तक का इनाम है. वहीं, लॉकडाउन मोड की विशेष सुरक्षा को बायपास करने पर आपको $2 मिलियन (₹17.5 करोड़) तक का सबसे बड़ा इनाम मिल सकता है.

Apple का ये बाउंटी प्रोग्राम न सिर्फ दुनिया के सबसे बड़े इनामों में से एक है बल्कि यह साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के लिए अपनी स्किल दिखाने का सुनहरा मौका भी है.

यह भी पढ़ें:

क्या बिकने वाला है Google Chrome? जानें कौन हैं अरविंद श्रीनिवास जिसने दिया 34.5 बिलियन डॉलर का ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget