एक्सप्लोरर

AI को रेगुलेट करने की दिशा में सरकार ने उठाया बड़ा कदम, AI-जनरेटेड कंटेट पर लेबल होगा अनिवार्य

भारत सरकार ने AI को रेगुलेट करने के लिए नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. प्रस्तावित नियमों में एआई से बने फोटो-वीडियो समेत हर प्रकार के कंटेट पर लेबल लगाना अनिवार्य होगा.

भारत सरकार ने AI को रेगुलेट और इसके दुरुपयोग को रोकने की दिशा में पहला कदम उठा लिया है. मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (Meity) ने नए नियमों के प्रस्ताव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए यह जरूरी कर दिया है कि उनके यूजर AI से जनरेट या ऑल्टर किए गए फोटो और वीडियो समेत हर प्रकार के कंटेट पर लेबल लगाएं. प्रस्ताव में लेबलिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया कंपनियों पर डाली गई है, लेकिन ये कंपनियां उन अकाउंट्स को फ्लैग कर सकती हैं, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. ये नियम लागू होने पर AI से बनाए गए और ऑल्टर किए गए कंटेट पर इसकी जानकारी वाला लेबल होना अनिवार्य हो जाएगा. 

लेबल के लिए ये शर्तें

नए नियम आने के बाद सोशल मीडिया कंपनियों को AI कंटेट पर एकदम साफ नजर आने वाला AI वाटरमार्क पोस्ट करना होगा. इसका साइज या ड्यूरेशन कुल कंटेट के 10 प्रतिशत हिस्से से ज्यादा होना चाहिए. उदाहरण के तौर पर अगर कोई AI जनरेटेड वीडियो 10 मिनट का है तो इसमें एक मिनट तक AI वाटरमार्क नजर आना चाहिए. अगर कंपनियां इस मामले में कोताही बरतती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. 

6 नवंबर तक सुझाव देने का समय

सरकार ने प्रस्तावित नियमों को लेकर इंडस्ट्री के स्टेक होल्डर्स से सुझाव मांगे है और 6 नवंबर तक ये सुझाव दिए जा सकते हैं. केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इंटरनेट पर डीपफेक कंटेट तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में नए नियम यूजर्स, कंपनियों और सरकार की जवाबदेही बढ़ाएंगे. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकार ने AI कंपनियों से बात कर ली है और उन्होंने बताया कि मेटाडेटा के जरिए AI कंटेट की पहचान हो सकती है. अब डीपफेक की पहचान और रिपोर्ट करने की जिम्मेदारी कंपनियों पर है. नए नियमों के तहत AI कंटेट को कंपनियों को अपनी कम्युनिटी गाइडलाइंस में शामिल करना होगा. 

ये भी पढ़ें-

रोबोट की 'फौज' तैयार कर रहे हैं एलन मस्क, इंसानों से ज्यादा काम करेंगे, यह है प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान ने बनाया नया रोबोट! मौके पर ही मशीनों की करेगा मरम्मत, इंसानों का काम होगा आसान
जापान ने बनाया नया रोबोट! मौके पर ही मशीनों की करेगा मरम्मत, इंसानों का काम होगा आसान
QR स्कैन का झंझट खत्म, iPhone टच करते ही होगा पेमेंट, जानें कैसे?
QR स्कैन का झंझट खत्म, iPhone टच करते ही होगा पेमेंट, जानें कैसे?
TRAI का नया नियम! अब ऐसी कॉल पर लगेगा 5 पैसे प्रति मिनट तक चार्ज, जानें क्या बदलेगा
TRAI का नया नियम! अब ऐसी कॉल पर लगेगा 5 पैसे प्रति मिनट तक चार्ज, जानें क्या बदलेगा
बिना इंटरनेट चलेगा Google Live Translate! जानें किन Phones में मिलेगा सपोर्ट
बिना इंटरनेट चलेगा Google Live Translate! जानें किन Phones में मिलेगा सपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
डूसू चुनाव रिजल्ट: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास जीते, NSUI के विजय शंकर को हराया
डूसू चुनाव रिजल्ट: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास जीते, NSUI के विजय शंकर को हराया
न्यूजीलैंड का अहम खिलाड़ी चोटिल, अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना मुश्किल
न्यूजीलैंड का अहम खिलाड़ी चोटिल, अब भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना मुश्किल
2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, 'विश्वनाथ एंड संस' बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, 'विश्वनाथ एंड संस' बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'
DUSU रिजल्ट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, 'यह साफ है कि युवा...'
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और खत्म था करियर... डोभाल का वो खौफनाक किस्सा
चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और खत्म था करियर... डोभाल का वो खौफनाक किस्सा
Peepal Tree On Wall: क्या दीवार पर उग आया है पीपल? बिना नुकसान ऐसे निकालें
क्या दीवार पर उग आया है पीपल? बिना नुकसान ऐसे निकालें
Embed widget