AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आज छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होगा. आठ साल बाद होने जा रहे चुनावों को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा क्रेज है. अध्यक्ष पद के लिए 9 दावेदार हैं मैदान में.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 8 वर्ष बाद आज चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर फाइनल स्पीच में अलग-अलग प्रत्याशियों के द्वारा अपने पक्ष में वोट डालने के लिए छात्रों को जागरूक किया और स्पीच के माध्यम से अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रिवायत है जो छात्र अच्छी स्पीच देते हैं, उन्हें जीते हुए प्रत्याशी के रूप में मान लिया जाता है. यानी अच्छी स्पीच देने वाले जो छात्र अच्छी स्पीच देंगे वही जीतेंगे यह हमेशा से होता चला रहा है. इसी बीच बीती रात हुई फाइनल स्पीच में अलग-अलग छात्रों के द्वारा अच्छी स्पीच दी अब आज छात्रों के द्वारा सुबह से मतदान किए जाएंगे उसके बाद शाम 6:00 बजे से वोटो की गिनती शुरू हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
बड़ी संख्या में दावेदारों को सुनने उमड़े छात्र
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के प्रत्याशियों को सुनने के लिए भारी संख्या में छात्रों का सैलाब देखने को मिला है. छात्रों के द्वारा देर रात तक छात्रों की स्पीच को सुना और अलग-अलग मसलों पर छात्रों के द्वारा बातचीत की वहीं कुछ छात्रों के द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आजम खान को जल्दी जेल से बाहर लाने के दावे किए तो वहीं कुछ छात्रों के द्वारा सूडान और इराक में मुसलमान के ऊपर हो रही जुल्म पर बात की है, तो वहीं कुछ छात्र के द्वारा फिलीस्तीन को आजाद करने की बात कही है.
बंगलादेश में अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठा
प्रत्याशियों के रूप में अपनी स्पीच दे रहे छात्रों के द्वारा कहा है बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ ज्यादती हो रही है वह जीतने के बाद अलीगढ़ में भी हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों की बात करेंगे. वहीं कुछ छात्रों के द्वारा दावा किया है सर सैयद अहमद खान जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक थे उनके द्वारा भी हिंदू और मुसलमान दोनों की बात की थी. हर व्यक्ति की दो आंखों में से एक हिंदू और एक मुसलमान की आंख को बताया था.
छात्रा भी अध्यक्ष पद की दावेदारी में
छात्रों के द्वारा किए गए दावों को लेकर अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में चुनावी समीकरण अलग होने लगे हैं. कुछ छात्रों के द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लॉबी को खतमः करने की बात की है, तो वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष पद पर दावेदार करने वाली छात्रा के द्वारा भी अपनी बात को दमदारी से रखा है. छात्रा के द्वारा कहा गया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बुर्का और शेरवानी की कोई टक्कर नहीं हो रही है. यहां सब अपने-अपने हक के लिए लड़ रहे हैं या कोई बहस नहीं है सिर्फ छात्रों की आवाज को जो आगे ले जाएंगे वहीं छात्रों का मुस्तकाबिल तय करेंगे
अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में
फिलहाल पूरे मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अधिकारियों की तरफ से बताया गया,अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए सात तथा सचिव पद के लिए 3 चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, कैबिनेट सदस्य के पदों के लिए 46 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के योग्य पाया गया है. यूनिवर्सिटी कोर्ट की सदस्यता के लिए चिकित्सा संकाय से पांच, जीव विज्ञान संकाय से तीन, यूनानी चिकित्सा संकाय से सात, वाणिज्य संकाय से छह, विज्ञान संकाय से पांच, कला संकाय से आठ, प्रबंधन अध्ययन एवं अनुसंधान तथा अंतरराष्ट्रीय अध्ययन संकायों से छह, कृषि विज्ञान एवं धर्मशास्त्र संकायों से चार, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय से सात, विधि संकाय से चार तथा सामाजिक विज्ञान संकाय से 13 उम्मीदवार शामिल हैं.
इस बीच, महिला कॉलेज छात्रसंघ के लिए अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष पद के लिए चार, सचिव पद के लिए 05 तथा कैबिनेट सदस्य के लिए 18 उम्मीदवारों को योग्य पाया गया.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?





















