एक्सप्लोरर

Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर

Claude AI में Anthropic ने Message Threads नाम का नया फीचर पेश किया है, जिससे AI को बार-बार पुरानी बातचीत और निर्देश भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जानिए यह फीचर कैसे काम करता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यह सुविधा प्रतिक्रिया विलंबता को लगभग 35% तक घटाती है.

Claude Message Threads : AI से लगातार काम कराने के दौरान कई बार एक परेशानी सामने आती है. जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ती है, AI को पहले दिए गए निर्देशों और बातचीत को पूरा समझाने के लिए बार-बार पुरानी चैट भेजनी पड़ती है.इससे जवाब मिलने में देरी हो सकती है.अब Anthropic ने इस परेशानी को कम करने के लिए एक नया फीचर पेश किया है.

कंपनी ने Claude Platform पर Message Threads को पब्लिक बीटा में उपलब्ध करा दिया है. इसकी मदद से डेवलपर्स को हर बार पूरी बातचीत दोबारा भेजने की जरूरत नहीं होगी. इससे लंबे समय तक चलने वाले AI सेशन में जवाब मिलने की स्पीड बेहतर हो सकती है. तो आइए जानते हैं कि Claude AI में आया नया फीचर क्या है. 

Claude में क्या है Message Threads फीचर?

Anthropic ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए Message Threads की घोषणा की. यह फीचर खासतौर पर उन AI एजेंट्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें एक ही सेशन में कई बार मैसेज भेजने पड़ते हैं. पहले हर नए API रिक्वेस्ट के साथ पूरी बातचीत का रिकॉर्ड दोबारा भेजना पड़ता था. लेकिन अब डेवलपर्स पिछली बातचीत की जगह सिर्फ नए मैसेज भेजकर काम आगे बढ़ा सकते हैं. इस प्रक्रिया में डेवलपर को नए मैसेज के साथ पिछले जवाब की ID भी देनी होगी. इससे सिस्टम को पता रहेगा कि बातचीत किस जगह से आगे बढ़ानी है.

कैसे काम करेगा नया फीचर?

डेवलपर्स Messages API रिक्वेस्ट में Thread पैरामीटर जोड़कर इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. पहली रिक्वेस्ट में पूरी बातचीत भेजकर एक नया थ्रेड शुरू करना होगा. इसके बाद हर बार केवल नए मैसेज और पिछले जवाब की ID भेजनी होगी, हालांकि इस थ्रेड की एक समय सीमा भी है. Anthropic के अनुसार, बातचीत का रेफरेंस रिक्वेस्ट के बीच अस्थायी रूप से मेमोरी में रखा जाता है. आखिरी रिक्वेस्ट के पांच मिनट बाद थ्रेड अपने आप एक्सपायर हो जाता है. इसके बाद नया सेशन शुरू करने के लिए पूरी बातचीत फिर से भेजनी होगी.

यह भी पढ़ें - Android Phone Crash Problem : बार-बार क्रैश होकर परेशान कर रहा Android फोन? इन तरीकों से करें ठीक

किन कामों में मिलेगा ज्यादा फायदा?

Anthropic के मुताबिक, Message Threads लंबे समय तक चलने वाले कोडिंग एजेंट्स, कंप्यूटर इस्तेमाल करने वाले AI एजेंट्स और डॉक्यूमेंट या इमेज पर आधारित वर्कफ्लो के लिए यूजफुल है. यह सुविधा Claude Platform के अलावा Amazon Web Services (AWS), Microsoft Foundry और Google Cloud पर Anthropic से मैनेज किए जाने वाले Claude मॉडल्स में भी उपलब्ध है.

35 फीसदी तक कम हो सकती है रिस्पॉन्स लेटेंसी

Anthropic के मुताबिक, Message Threads से AI के जवाब देने में लगने वाला समय कम हो सकता है. कंपनी का कहना है कि Claude Code के ज्यादातर यूजर्स के लिए यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू है. इसके इस्तेमाल से 5 लाख से 10 लाख टोकन वाले मैसेज में औसत रिस्पॉन्स लेटेंसी करीब 35 फीसदी तक कम हुई है. 

यह भी पढ़ें -  OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
Excitel Diwali Offer : ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट
ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट
Xiaomi Electric Toothbrush : 190 दिन की बैटरी और कलर स्क्रीन, Xiaomi ने टूथब्रश को बनाया हाईटेक
190 दिन की बैटरी और कलर स्क्रीन, Xiaomi ने टूथब्रश को बनाया हाईटेक
Wifi Plan: 200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका
200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget