एक्सप्लोरर

सरकार की चेतावनी! ऑफिस लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल न करें, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Whatsapp Web: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक नोटिस जारी करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि वे अपने ऑफिस के लैपटॉप या कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल न करें.

Whatsapp Web: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि वे अपने ऑफिस के लैपटॉप या कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल न करें. मंत्रालय ने बताया कि भले ही काम के दौरान व्यक्तिगत चैट और फाइल्स तक पहुंचने के लिए यह सुविधाजनक लगे लेकिन ऐसा करने से आपकी निजी जानकारी आपके नियोक्ता या आईटी टीम तक पहुंच सकती है.

निजी चैट तक पहुंच का खतरा

सरकारी परामर्श के अनुसार, WhatsApp Web के जरिए ऑफिस के नेटवर्क और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर आपके पर्सनल मैसेज और फाइल्स तक पहुंच सकते हैं. यह कई तरीकों से संभव है जैसे स्क्रीन-मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर, मैलवेयर, या ब्राउज़र हाईजैकिंग के माध्यम से.

साइबर सुरक्षा पर बढ़ती चिंता

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब कार्यस्थलों पर साइबर सुरक्षा को लेकर खतरे बढ़ रहे हैं. सरकार की Information Security Awareness (ISEA) टीम के मुताबिक, कई कंपनियां अब WhatsApp Web को संभावित सुरक्षा जोखिम मान रही हैं. यह मैलवेयर या फ़िशिंग अटैक का गेटवे बन सकता है जिससे पूरे कॉर्पोरेट नेटवर्क पर खतरा मंडरा सकता है.

ऑफिस वाई-फाई से भी खतरा

परामर्श में यह भी बताया गया है कि सिर्फ ऑफिस डिवाइस ही नहीं बल्कि ऑफिस वाई-फाई का इस्तेमाल करने से भी कंपनियों को कर्मचारियों के निजी फोन के डेटा तक आंशिक पहुंच मिल सकती है. इसके अलावा, अगर ऑफिस लैपटॉप हैक हो जाए तो निजी डेटा डेटा ब्रीच का शिकार हो सकता है खासकर असुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क पर.

अगर WhatsApp Web का इस्तेमाल जरूरी हो

अगर किसी कारण आपको ऑफिस लैपटॉप पर WhatsApp Web इस्तेमाल करना ही पड़े, तो सरकार ने कुछ सुरक्षा उपाय सुझाए हैं.

  • डेस्क छोड़ने से पहले हमेशा लॉगआउट करें.
  • अज्ञात कॉन्टैक्ट से आए लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें.
  • अपनी कंपनी की आईटी और डेटा पॉलिसी को अच्छी तरह समझें और उसी के अनुसार कार्य करें.

यह भी पढ़ें:

Instagram, Youtube या Facebook! पाकिस्तान में किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा होता है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget