एक्सप्लोरर

Apple से पहले Google लॉन्च करने जा रहा Pixel 9, क्या मिलेगा फायदा?

Google vs Apple: गूगल और एप्पल के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग को लेकर दोनों कंपनियों में एक बार फिर टक्कर देखने को मिल रही है. गूगल ने एप्पल से पहले अपने इंवेट को लेकर ऐलान कर दिया है.

iPhone 16 vs Google Pixel 9:  गूगल और एप्पल दोनों कंपनियों में आने वाले समय में एक बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों के लेटेस्ट स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट आस-पास ही है. गूगल ने अपने पॉपुलर Made by Google इवेंट का ऐलान कर दिया है जोकि 13 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. यह एप्पल के iPhone 16 के लॉन्च से पहले होगा. इस तरह गूगल अपने Pixel 9 डिवाइस के बारे में लीक्स से बच सकता है. 

गूगल ने अपने इवेंट के लिए "AI...meet IX" नामक टीज़र जारी किया है, जिससे Pixel IX के लॉन्च की झलक मिलती है. वीडियो में Pixel IX को अंधेरे में फ्लॉन्ट किया जा रहा है जोकि गूगल की नई AI तकनीकों की ओर इशारा करता है. इवेंट को पहले करने के पीछे गूगल का मोटिव यह भी हो सकता है कि वो एप्पल के यूजर्स iPhone 16 के साथ कॉम्पीटिशन से बच सके और Pixel 9 के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट को अच्छे ढंग से कंट्रोल किया जा सके. 

गूगल अपने बड़े इवेंट में लॉन्च करेगा फोन

पिछली बार Pixel 8a के लॉन्च में भी देखा गया कि गूगल ने अपने डिवाइस को समय से पहले अवेलेबल कराने का फैसला लिया. इस बार के Made by Google इवेंट में 10 बजे स्पेशल अनाउंसमेंट किया जाएगा, जिसके बाद यूज़र्स के लिए डिवाइस का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस भी होगा.

इस बार के इवेंट में गूगल की AI प्रोग्रेस पर ध्यान दिया जाएगा, जिसमें कंपनी ने हाल ही में अपने AI चैटबॉट Gemini को पेश किया है और अपने डिवाइस में AI का यूज बढ़ा रही है. इस इवेंट के जरिए गूगल को उम्मीद है कि Pixel 9 सीरीज को उन्हीं लेटेस्ट AI और तकनीकी फीचर्स के साथ पेश करेगा, जिससे इसका एप्पल के iPhone 16 के साथ सीधे मुकाबला हो सके. 

यह भी पढ़ें:- 

Best Deals: बेहद कम दाम में मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन खरीदने का मौका, जल्दी करें! कहीं मौका छूट न जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget