एक्सप्लोरर

Apple की राह पर चला Google, Pixel 9 में इमरजेंसी फीचर होने की उम्मीद

Google Pixel: गूगल अपने पिक्सल 9 स्मार्टफोन में एप्पल के आईफोन जैसा इमरजेंसी फीचर शामिल कर सकता है, जो उनके यूज़र्स की किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में मदद करेगी.

Google Pixel: गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स को दिन-प्रतिदिन डेवलप करता जा रहा है. उनमें पहले के मुकाबले कहीं बेहतर सुविधाओं को पेश करता जा रहा है. इसी क्रम में एक नई ख़बर सामने आई है, जिसके मुताबिक गूगल अपने अपकमिंग फोन गूगल पिक्सल 9 (Google Pixel 9) में एप्पल के आईफोन की तरह इमरजेंसी SoS फीचर को पेश कर सकता है. 

गूगल पिक्सल का नया फीचर

हालांकि, अभी तक गूगल ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल आने वाले पिक्सल स्मार्टफोन में आपातकालीन एसओएस को फीचर शामिल करने की तैयारी कर रहा है. इस रिपोर्ट में मौजूद एक वीडियो दिखाती है कि जब यूज़र्स इमरजेंसी सर्विस का एक्सेस पाने की कोशिश करेंगे तो उन्हें एक एनीमेशन दिखाई देगा. 

इस रिपोर्ट को देखकर ऐसा लगता है कि जब यूज़र्स इमजरेंसी सर्विस को पाने की कोशिश करेंगे तब पिक्सल 9 सैटेलाइट कनेक्शन करने से पहले यूज़र्स से कुछ सवाल पूछ सकता है. उदाहरण के तौर पर पिक्सल 9 या पिक्सल फोल्ड 2 में इमरजेंसी एक्सेस देने से पहले यूज़र्स से पूछा जा सकता है कि उनके साथ क्या हुआ है? उन्हें सांस लेने में तकलीफ  हो रही है? वहां आग लग गई है या हथियारों से संबंधित कोई समस्या है, इत्यादि.

क्या एलन मस्क की कंपनी के साथ होगी साझेदारी?

लिहाजा, ऐसा हो सकता है कि गूगल पिक्सल के अगले स्मार्टफोन ऐसे कुछ सवाल का जवाब जानने के बाद सैटेलाइट कनेक्शन के जरिए इमरजेंसी एसओएस फीचर का उपयोग कर पाएंगे. इस फीचर को चालू करने के लिए गूगल अमेरिका के लोकप्रिय वाहकों में से एक टी-मोबाइल के साथ साझेदारी कर सकता है. टी-मोबाइल ने एक साल से अधिक समय पहले घोषणा की थी कि उसने सैटेलाइट मैसेजिंग सेवा के लिए एलन मस्क के नेतृत्व वाले स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम किया है.

इस सर्विस के बारे में लेटेस्ट अपडेट जनवरी में आई थी, जब कंपनी ने पुष्टि की थी कि वह अभी भी फंक्शन्स की टेस्टिंग कर रही है. ऐसे में हो सकता है कि इस साल अक्टूबर में गूगल पिक्सल 9 के लॉन्च होने के वक्त तक इसकी टेस्टिंग पूरी हो जाएगी. हालांकि, एक डेवलपर द्वारा जारी किए गए एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि उसने गूगल मैसेज ऐप पर कुछ कोड्स को स्पॉट किया है. इस डेवलपर के मुताबिक गूगल Garmin को सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में इस्तेमाल कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

Jio के खास प्रीपेड प्लान, एक्सट्रा डेटा के साथ फ्री मिलेंगे 14 OTT ऐप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
Solar से चलानी है Washing Machine? जानें कितने पैनल होंगे जरूरी
किन हैचबैक कारों को मिली है 5 स्टार रेटिंग, चौंका देंगे यह नाम
किन हैचबैक कारों को मिली है 5 स्टार रेटिंग, चौंका देंगे यह नाम
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
iOS 18 अपडेट को लेकर Apple पर बढ़ी मुश्किलें, iPhone रिपेयर के खर्च पर CCPA की जांच
क्या होता है Bluetooth LE? जानें नॉर्मल वाले से कैसे है अलग
क्या होता है Bluetooth LE? जानें नॉर्मल वाले से कैसे है अलग

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी चुनाव से पहले ‘फूफा’ पर सियासी तंज, किसकी रणनीति पड़ेगी भारी? | UP Election
UPI Payment Update: नए नियम से 2000 से ऊपर पेमेंट पर लगेगा चार्ज? | Breaking | UPI New Rules
KBC 18: Amitabh Bachchan ने Jaya Bachchan के साथ Time पर पहुंचने का Secret बताया
Bigg Boss 20: Mary Kom के बयान पर विवाद, Team ने Clarification के साथ मांगी माफी
Yaadein: 🤗Dev और Srishti की जिंदगी में लौटीं बहारें! गांव में मिली जिंदगी की नई खुशी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
शुभेंदु अधिकारी ने बताया नंदीग्राम में कितने वोटों से जीतेगी BJP?
यूपी: योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, स्मार्ट स्कूल, किसानों से अग्निवीर तक को राहत
यूपी: योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, स्मार्ट स्कूल, किसानों से अग्निवीर तक को राहत
अफगानिस्तान का लोवेस्ट स्कोर, भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में बना शर्मनाक रिकॉर्ड
अफगानिस्तान का लोवेस्ट स्कोर, भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में बना शर्मनाक रिकॉर्ड
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
राजपाल यादव पर SC की अहम टिप्पणी, 'आपका आचरण विश्वसनीय नहीं रहा, फिर भी...'
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
Ganesh Visarjan 2026: 14 को स्थापना के बाद 16 सितंबर को तीसरे दिन का विसर्जन कैसे?
तैयार रहें... कर्नाटक में हो सकता है पानी और बिजली का संकट, CM शिवकुमार ने चेतायाा
तैयार रहें... कर्नाटक में हो सकता है पानी और बिजली का संकट, CM शिवकुमार ने चेतायाा
दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
Embed widget