एक्सप्लोरर

Jio के खास प्रीपेड प्लान, एक्सट्रा डेटा के साथ फ्री मिलेंगे 14 OTT ऐप्स

Reliance Jio Plans: एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया से लगातार आगे बढ़ने के लिए जियो कई नए और आकर्षक रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. आइए हम कुछ खास प्लान्स के बारे में बताते हैं.

Reliance Jio: रिलायंस जियो अपने यूज़र्स के लिए बहुत सारे बेहतरीन प्लान्स का ऑफर देती है. जियो के प्रीपेड नेटवर्क में इतने सारे विकल्प मौजूद हैं कि यूज़र्स एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के मुकाबले जियो का नेटवर्क यूज़ करना पसंद करती है. हम आज अपने इस आर्टिकल में जियो के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें डेली डेटा लिमिट के अलावा भी एक्स्ट्रा डेटा मिलता है.

जियो का 398 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो का एक प्रीपेड प्लान 398 रुपये का आता है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें रोज 2GB इंटरनेट डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है. इन सभी के अलावा इस प्लान में यूज़र्स को 6GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है और उसकी वैधता भी 28 दिनों की होती है. 

अगर आपकी डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है, तो आप ऑटोमैटिकली  6GB एक्सट्रा डेटा का इस्तेमाल करने लगेंगे और फिर अगला दिन शुरू होते ही यानी रात के 12 बजे के बाद नई डेटा लिमिट के साथ 6GB डेटा का यूज़ होना रुक जाएगा. ऐसे एक्स्ट्रा डेटा वाले प्लान्स ज्यादा डेटा खर्च करने वाले यूज़र्स के लिए काफी अच्छे होते हैं.

जियो के इस प्लान में यूज़र्स को  SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Docubay, Epic On, Hoichoi, JioTV, और JioCloud की मुफ्त सुविधा भी मिलती है.

जियो का 749 रुपये वाला प्लान

इस लिस्ट में जियो का अगला प्लान  749  रुपये है, जिसकी वैधता 90 दिनों की है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 100 SMS और रोज 2GB डेटा मिलता है. इसके अलावा यूज़र्स को इस प्लान में 20GB एक्सट्रा डेटा मिलता है.  

इस प्लान के साथ यूज़र्स को जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा फिलहाल जियो अनलिमिटेड ट्रू 5जी की सुविधा भी मिल रही है.

जियो का 1198 रुपये वाला प्लान

जियो के 1198 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है. इसके साथ डेली 2GB डेटा, 100SMS और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. 

इस प्लान में यूज़र्स को 18GB एक्सट्रा डेटा मिलता है. इसके अलावा अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल (Amazon Prime Video), डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव,  ज़ी5, जियो सिनेमा प्रीमियम समेत कुल 14 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. इन सभी के अलावा इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड ट्रू 5जी की सुविधा भी दी जा रही है.

जियो का 4498 रुपये वाला प्लान

इस लिस्ट में जियो का अगला प्लान पूरे एक साल यानी 365 दिनों वाला है. इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोज 100 SMS और 2GB डेटा के साथ कुल 78GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है. 

इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ यूज़र्स को अमेज़न प्राइम मोबाइल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, जियो सिनेमा प्रीमियम समेत कुल 14 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. इन सभी के अलावा इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड ट्रू 5जी की सुविधा भी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Realme ने लॉन्च किए नए टैबलेट और ईयरबड्स, दोनों पर मिल रहे धांसू ऑफर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget