एक्सप्लोरर

GPay और Paytm से मोबाइल रिचार्ज कराना अब फ्री नहीं, देना होगा इतना प्लेटफार्म चार्ज

UPI Apps: अगर आप मोबाइल रिचार्ज पेटीएम से करवाते हैं तो अब ये फ्री नहीं रहा है. आपको कुछ प्लेटफार्म चार्ज देना होगा.  

भारत में पेटीएम, गूगल पे, फोनपे ऐप खूब इस्तेमाल किया जाता है. ये देश के प्रमुख यूपीआई ऐप्स हैं. इन ऐप के जरिए लोग रेंट, बिल पेमेंट, गैस, फ्लाइट, इंश्योरेंस, मोबाइल रिचार्ज आदि तमाम तरह की पेमेंट करते हैं. इस बीच यूपीआई ऐप पेटीएम और गूगल पे से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है. अगर आप इन ऐप से मोबाइल रिचार्ज करवाते हैं तो आपको अब प्लेटफार्म फीस देनी होगी. यानी मोबाइल रिचार्ज अमाउंट के अलावा आपको कुछ और रुपए पे करने होंगे. 

लगेगा इतना चार्ज

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पेटीएम से रिचार्ज करते वक्त ली जा रही प्लेटफार्म फीस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. हमने जब व्यक्तिगत तौर पर चेक किया तो कंपनी रिचार्ज पैक के हिसाब से अलग-अलग प्लेटफार्म चार्ज ले रही है. यह चार्ज 1 रुपये से लेकर पेमेंट के हिसाब से 5 और 6 रुपए तक जाता है. अगर आप एयरटेल पर 2,999 रुपये का रिचार्ज साल भर का करवाते हैं तो कंपनी आपसे 5 रुपये प्लेटफार्म फीस चार्ज करेगी. 


GPay और Paytm से मोबाइल रिचार्ज कराना अब फ्री नहीं, देना होगा इतना प्लेटफार्म चार्ज

गैजेट्स 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पे ने भी कन्वीनियंस फीस लेना शुरू कर दिया है. कंपनी 749 रुपये के प्लान पर 3 रुपये प्लेटफॉर्म फीस चार्ज कर रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि ये चार्ज क्यों कंपनियां ले रही हैं तो दरअसल, यूपीआई ऐप की सर्विस के बदले कंपनियां आपसे फीस ले रही हैं.

Phonepe पहले से लेता है मोबाइल रिचार्ज पर फीस

गूगल पे और पेटीएम ने भी फोन-पे की राह पर चलना शुरू कर दिया है और अब ये दो कंपनियां भी प्लेटफार्म फीस ले रही हैं. दरअसल, फोन-पे लंबे समय से मोबाइल रिचार्ज पर प्लेटफॉर्म फीस चार्ज कर रहा है. अभी तक यूजर्स फोन-पे के बजाय गूगल-पे और पेटीएम से रिचार्ज करना पसंद करते थे लेकिन अब इन ऐप्स ने भी प्लेटफॉर्म फी चार्ज करना शुरू कर दिया है.

ध्यान दें, फिलहाल गूगल पे और पेटीएम केवल मोबाइल रिचार्ज पर प्लेटफॉर्म फी चार्ज कर रहे हैं. दूसरी तरह के बिल पेमेंट फिलहाल फ्री रहेंगे. हो सकता है  कंपनी आने वाले समय में इनके लिए भी कुछ एडिशनल चार्ज ले. 

यह भी पढ़ें:

इन एंड्रॉइड फोन में मिलता है iPhone 15 वाला ये खास फीचर, कीमत एकदम पॉकेट फ्रेंडली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget