एक्सप्लोरर

Google New Policy: गूगल सर्च रिजल्ट से अब हटा सकेंगे अपनी निजी जानकारी, जानिए क्या होगा तरीका

Google: अगर आप गूगल यूजर्स हैं और अभी तक यहां अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए चिंतित थे तो आपके लिए राहत की खबर है. दरअसल, गूगल ने अपनी पॉलिसी में कई बदलाव किए हैं. नई पॉलिसी 11 मई से लागू होगी.

Google New Privacy Policy: अगर आप गूगल यूजर्स हैं और अभी तक यहां अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए चिंतित थे तो आपके लिए राहत की खबर है. दरअसल, गूगल ने अपनी मौजूदा पॉलिसी में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं और ये नई पॉलिसी 11 मई 2022 से लागू हो जाएगी. नई पॉलिसी के तहत आपको कई फायदे मिलेंगे. इन्हीं में से एक है गूगल सर्च रिजल्ट से अपनी निजी जानकारी को हटाने का अनुरोध करना. इसके अलावा आपकी प्राइवेसी से जुड़े कई और अहम बदलाव 11 मई से लागू होंगे. आइए जनते हैं आखिर क्या-क्या बदल जाएगा 11 मई से.

नई पॉलिसी के पीछे ये है मकसद

गूगल सर्च सेक्शन के ग्लोबल पॉलिसी हेड मिशेल चांग का कहना है कि, "जैसे-जैसे इंटरनेट विकसित होता जा रहा है, वैसे-वैसे आपकी जानकारी अनपेक्षित स्थानों पर चली जाती हैं और उनका यूज भी होता है. हमारा मकसद इसे रोकना है और हमारी कोशिश है कि हम ऐसी नीति लाएं जो यूजर्स की सुरक्षा के अनुकूल हो". इसी को ध्यान में रखते हुए हम कई बदलावों के साथ अपनी नई पॉलिसी लेकर आने वाले हैं. इसका मकसद यूजर्स की निजी जानकारी का मिसयूज रोकना और उनकी पहचान चोरी होने की घटना को रोकना है.

इन चीजों को किया गया है शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को कंपनी की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है वह, "व्यक्तिगत संपर्क जानकारी" पर ही आधारित है. इसमें ईमेल एड्रेस,  फिजिकल एड्रेस, फोन नंबर और अन्य व्यक्तिगत डिटेल्स जिससे आपकी पहचान उजागर होती है, को हटाने का मौका मिलेगा. इसके अतिरिक्त, आप सर्च रिजल्ट से भी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को हटाने का अनुरोध गूगल से कर सकेंगे. यह पहल यूजर्स की आइडेंटिटी को चोरी होने और हैक होने से रोकेगी.

कैसे करेगा काम

अगर आप इस नई पॉलिसी का यूज करना चाहते हैं, तो इसके लागू होने के बाद आपको Google के टॉपिक में हेल्प पेज पर जाना होगा. इसके बाद आपको वह URL डालने के लिए कहा जाएगा, जहां पर आपकी व्यक्तिगत पहचान वाली जानकारी जमा है. इस फ़ॉर्म पर यूजर्स 1,000 URL तक जमा कर सकेंगे. कंपनी का कहना है कि जब हमें इस तरह के अनुरोध मिलेंगे तो हम यह सुनिश्चित करने के लिए वेब पेज पर सभी सामग्री का आकलन करेंगे कि हम कहीं अन्य जानकारी की उपलब्धता को तो सीमित नहीं कर रहे हैं, जैसे समाचार आइटम. गूगल यह भी देखेंगे कि जिस सामग्री का जिक्र किया गया है वह सरकारी या आधिकारिक स्रोतों की वेबसाइटों पर सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा है या नहीं."

नई पॉलिसी में और क्या बदलेगा

नई पॉलिसी में ही गूगल अब थर्ड पार्टी ऐप को कॉल रिकॉर्डिंग नहीं करने देगा. यह फैसला यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर लिया गया है. आपको बता दें कि यह पॉलिसी थर्ड पार्टी ऐप के लइए है. अगर आपके फोन में पहले से ही इन-बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स मौजूद हैं,  तो आप रिकॉर्डिंग पहले की तरह ही कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें

अमेजन पर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G फोन लॉन्च, जानिये फीचर्स और कीमत

ये हैं हजार रुपये से कम के Earbuds, डील में खरीदें 70% के डिस्काउंट पर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
OnePlus Nord CE 6 पर बड़ा प्राइस ड्रॉप, यहां मिल रहा डिस्काउंट
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
चीन-पाक बॉर्डर पर अब 24 घंटे नजर, क्यों EOS-05 सुरक्षा के लिए 'तुरुप का पत्ता'?
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
'बे-सिर-पैर की बातें...', राहुल गांधी पर FIR पर नैनीताल पुलिस का बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget