एक्सप्लोरर

Google I/O 2024: 'ये स्कैम है...' कॉल आने पर तुरंत वॉर्निंग देगा Gemini Nano, गूगल ने इवेंट में किया पेश

Gemini Nano Details: गूगल ने अपने मेगा इवेंट में जेमिनी नैनो के बारे में जानकारी दी और बताया कि इसकी मदद से स्कैम कॉल्स को रोका जा सकेगा. इस इवेंट को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने होस्ट किया.

Gemini Nano: टेक दिग्गज कंपनी गूगल की तरफ से मंगलवार (14 मई) को बड़ा इवेंट Google I/O 2024 आयोजित किया गया. गूगल ने इस इवेंट के जरिए लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल यानी Gemini AI के बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने बताया कि अब स्कैम कॉल्स को रोकने के लिए एआई की मदद ली जायेगी. इसके साथ ही गूगल के नये एआई फीचर Gemini Nano के बारे में जानकारी दी.

गूगल ने कहा कि स्मार्टफोन को पावरफुल बनाने के लिए Gemini Nano में और ज्यादा क्षमताएं जोड़ी जा रही हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यही होगा कि जिस तरह आप दुनिया को समझते हैं, ऐसे ही आपका फोन में उसी माध्यम से दुनिया को समझ सकता है. इस फीचर के साथ Accesibility Feature टॉकबैक को बढ़ावा मिलेगा, जिससे नेत्रहीन यूजर्स को भी फोन यूज करने में सहूलियत होगी. 

गूगल ने Gemini Nano के बारे में बताया 

कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स से पोस्ट करते हुए लिखा कि थैंक्स टू जेमिनी,  एंड्रॉयड को जैसे ही पता चलेगा कि यह कोई स्कैम कॉल है तो ये आपके लिए पहले ही चेतावनी जारी कर देगा. गूगल ने आगे लिखा कि आने वाले महीनों में इसको लेकर और न्यूज मिलने वाली हैं. 

Gemini 1.5 Pro को डेवलपर्स के लिए कराया गया उपलब्ध

कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने जेमिनी के लेटेस्ट वर्जन Gemini 1.5 Pro को दुनिया भर के सभी डेवलपर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है. ये 35 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, जो कि  अब वर्कस्पेस लैब्स पर उपलब्ध है.

गूगल के CEO ने क्या कहा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के मुताबिक, Gemini AI को गूगल के वर्क स्पेस में लाया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल सर्च इंजन की क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा. जेमिनी एआई को जीमेल और गूगल मीट जैसे अपने वर्कस्पेस में लाने से यूजर्स को काफी सहूलियत मिलेगी और उनका समय भी बचेगा.

यह भी पढ़ें:-

Google I/O 2024: गूगल बढ़ाएगा Gemini AI की ताकत, यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए किया ये काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget