एक्सप्लोरर

Google का भारत को तोहफा, इस शहर में खुलेगा ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर, सुंदर पिचई ने किया अनाउंस

पिचाई ने कहा कि हम गुजरात की गिफ्ट सिटी में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की आज घोषणा कर रहे हैं. इससे भारत के फिनटेक नेतृत्व को मजबूती मिलेगी.

मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) गुजरात (Gujarat) स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी में अपना ग्लोबल फिनटेक ऑपरेशन सेंटर (Global Fintech Operation Center) स्थापित करेगी. यह घोषणा गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचई (Google CEO Sundar Pichai) ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात के बाद की. पिचई ने कहा कि हम गुजरात की गिफ्ट सिटी में अपना वैश्विक फिनटेक संचालन केंद्र खोलने की आज घोषणा कर रहे हैं. इससे भारत के फिनटेक नेतृत्व को मजबूती मिलेगी, जिसमें यूपीआई और आधार की अहम भूमिका है. हम उस नींव पर निर्माण करेंगे और इसे विश्व स्तर पर ले जाएंगे.

भारत में निवेश करना जारी रखेगी

Google खबर के मुताबिक, पिचई ने यह भी कहा कि उनकी कंपनी 10 अरब अमेरिकी डॉलर के भारत डिजिटलीकरण फंड के माध्यम से भारत में निवेश करना जारी रखेगी.  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के निमंत्रण पर मोदी अमेरिका की यात्रा पर थे. प्रधानमंत्री ने पिचई के अलावा, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, एप्पल के सीईओ टिम कुक, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एएमडी के सीईओ लिसा सु सहित कई अन्य सीईओ से भी मुलाकात की. 

जल्द और अधिक भारतीय भाषाओं में आएगा बोट

भारतीय मूल के सीईओ (Sundar pichai) ने कहा कि देश ने जो प्रगति की है, विशेष रूप से डिजिटल इंडिया और आर्थिक अवसर के क्षेत्र में, उसे देखना रोमांचक है. पिचई ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से दिसंबर में मिला था और हमने अपनी बातचीत जारी रखी. हमने साझा किया कि गूगल भारत के डिजिटलीकरण फंड में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश कर रहा है और हम इसके माध्यम से निवेश करना जारी रख रहे हैं, जिसमें आर्टिफिशियल  इंटेलीजेंस (एआई) पर काम करने वाली कंपनियों में भी निवेश शामिल है. उसी के तहत हमारी 100-भाषाओं की पहल है. हम बहुत जल्द और अधिक भारतीय भाषाओं में ‘बोट’ ला रहे हैं. उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के लिए प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण समय से आगे है. 

गूगल की भारत को लेकर है बड़ी स्ट्रैटेजी

पिचई (Google CEO Sundar Pichai)ने कहा कि अब मैं इसे एक ऐसे ब्लूप्रिंट के रूप में देखता हूं, जिसका अनुकरण अन्य देश भी करना चाह रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिचई को आर्टिफिशियल, फिनटेक और साइबर सुरक्षा उत्पादों और सेवाओं के साथ-साथ भारत में मोबाइल उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के और रास्ते तलाशने के लिए आमंत्रित किया. मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री और पिचाई ने अनुसंधान और विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत में गूगल (Google)तथा शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग पर भी चर्चा की. जुलाई 2020 में, गूगल ने अगले पांच से सात वर्षों में भारत में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें

₹1 लाख से ऊपर के बजट में आते हैं ये प्रीमियम स्मार्टफोन, एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी से हैं लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Flipkart दिवाली सेल में Phone से लेकर गैजेट्स तक पर 70% तक का बंपर डिस्काउंट
Samsung W27 Launch : ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
ब्लू बॉडी और गोल्डन फ्रेम, Samsung W27 बना लग्जरी फोल्डेबल ; जानें कीमत
Karbonn Smartphone:15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
15 साल बाद Karbonn की वापसी, Gen Z के लिए लाएगा नए स्मार्टफोन
ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत
ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget