एक्सप्लोरर

Google Chrome पर एक साथ चल पाएंगे कई टैब्स, क्रोम के स्लो होने की दिक्कत का गूगल ने ढूंढ लिया समाधान!

मेमोरी सेवर मोड उन टैब को हाइबरनेट करने में सहायक है, जिन्हें यूजर्स ने काफी देर से इस्तेमाल नहीं किया है. बैटरी सेवर मोड यूजर्स को हाई रिफ्रेश रेट फीचर और विजुअल इफेक्ट को बंद करने की सुविधा देगा.

Google Chrome Update: गूगल कथित तौर पर एक नए टूल पर काम कर रहा है. अनुमान है कि यह नया टूल क्रोम यूजर्स को इस्तेमाल न किए जाने वाले टैब को स्नूज (Snooze) करने की सहूलियत देगा. इससे यूजर्स के कंप्यूटर पर अन्य एप्लिकेशन के लिए उपयोग करने के लिए मैमोरी को फ्री करने में मदद मिलेगी. एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक Reddit यूजर ने क्रोम के लेटेस्ट कैनरी बिल्ड में सेटिंग मेनू में एक नया परफॉर्मेंस पेज देखा है. बिल्ड में दो नए फीचर - मेमोरी सेवर और एनर्जी सेवर मोड नज़र आ रहे हैं. आइए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.

मेमोरी सेवर मोड

मेमोरी सेवर मोड (Memory Saver Mode) उन टैब को हाइबरनेट करने में सहायक है, जिन्हें यूजर्स ने काफी देर से इस्तेमाल नहीं किया है. एक साथ क्रोम में कई टैब खोलकर काम करने से बहुत अधिक मेमोरी की खपत होती है, जिससे कंप्यूटर स्लो हो जाता है. ऐसे में नए गूगल क्रोम फीचर के साथ, यूजर्स उन टैब को स्नूज़ कर सकेंगे, जो उपयोग में नहीं हैं. हालांकि यह केवल अनुमान है कि गूगल क्रोम इस तरह का कोई फीचर लेकर आने वाला है.

बता दें कि अगर कोई यूजर स्नूज़ किए गए टैब पर फिर से वापस जाता है, तो एक पॉप-अप दिखाई देगा जो यह बताएगा कि अन्य कार्यों के लिए कितनी रैम फ्री हो चुकी है. जारी रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है. स्क्रीनशॉट साझा करते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि जब कोई यूजर फिर से उन पर जाएगा, तो निष्क्रिय टैब फिर से सक्रिय (एक्टिव) हो जाएंगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स के पास मेमोरी सेवर को चालू या बंद करने की अनुमति होगी.

बैटरी सेवर मोड

दूसरी तरफ, बैटरी सेवर मोड यूजर्स को हाई रिफ्रेश रेट फीचर और विजुअल इफेक्ट को बंद करने की सुविधा देगा, जिससे वे अपने डिवाइस की बैटरी लाइफ को बेहतर बना पाएंगे. इस फीचर से यूजर्स बैकग्राउंड एक्टिविटीज को लिमिटेड कर सकेंगे. बता दें कि ये फीचर अभी क्रोम कैनरी पर मैजूद हैं. उम्मीद की जा रही है कि यह फीचर बहुत जल्द सभी के लिए पेश होगा.

गूगल ने ऐलान किया है कि वह 2023 की शुरुआत में विंडोज 7 और विंडोज 8.1 के लिए क्रोम सपोर्ट को खत्म कर सकता है. गूगल सपोर्ट पेज के अनुसार, क्रोम 110 आखिरी वर्जन होगा, जो इन दो पुराने माइक्रोसॉफ्ट विंडोज वर्जन को सपोर्ट करेगा. गूगल क्रोम वर्जन 110 के 7 फरवरी, 2023 को जारी होने का अनुमान है. 

यह भी पढ़ें- Instagram: ऐसे देखें उन फॉलोअर्स के मैसेज, जिन्हें आप नहीं करते हैं फॉलो, यहां मिलेंगे कई अनदेखे मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
Android फोन में चलेगी Apple Watch! ये ऐप बदल देगी iPhone की जरूरत
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
'ज्ञानू को जाना ही होगा...' 2 अक्टूबर को दिल्ली नहीं मुंबई में आंदोलन करेंगे दीपके
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget