एक्सप्लोरर

Instagram: ऐसे देखें उन फॉलोअर्स के मैसेज, जिन्हें आप नहीं करते हैं फॉलो, यहां मिलेंगे कई अनदेखे मैसेज

अगर आप किसी फॉलोअर को फॉलो नहीं करते हैं तो वह आपको मैसेज तो कर सकता है, लेकिन उसका मैसेज आपको Message Requests में दिखाई देगा. यहां हम आपको इन मैसेज को देखने का तरीका बता रहे हैं.

Instagram Message Requests: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को कई सुविधाएं देता है. इंस्टाग्राम ने यूजर्स को शॉर्ट वीडियो और रील्स शेयर करने का फीचर दिया है. इसके साथ ही इसके डायरेक्ट मैसेज (DM) फीचर की मदद से आप यूजर्स दोस्तों और फॉलोअर्स से बात कर सकते हैं. डीएम में आपको सिर्फ वही मैसेज मिल पाते हैं, जिस इंस्टग्राम यूजर को आप फॉलो करते हैं और वह यूजर आपको भी फॉलो करता है. यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि Instagram Direct Message फीचर अलग-अलग तरह के अकाउंट के लिए अलग तरह से काम करता है. यूजर्स सेटिंग में मामूली बदलाव करके यह भी सिलेक्ट कर सकते हैं कि कौन उन्हें मैसेज कर सकता है और कौन नहीं.

इंस्टाग्राम में यह सुविधा है कि आपके फॉलोवर्स आपको डायरेक्ट मैसेज नहीं कर सकते हैं. यह केवल तब मुमकिन है, अगर आप अपने फॉलोअर्स को डायरेक्ट मैसेज करने की सुविधा देते हैं. अगर आप किसी फॉलोअर को फॉलो नहीं करते हैं तो वह आपको मैसेज तो कर सकता है, लेकिन उसका मैसेज आपको Message Requests में दिखाई देगा. अब आप इन मैसेज को देखना चाहते हैं या नहीं, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है.

अगर आपको अभी तक इंस्टाग्राम के इस सुविधा के बारे में ज्ञान नहीं था तो आज हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं कि आप कैसे अपने फॉलोअर्स के मैसेज देख सकते हैं. आइये, जानते हैं.

  • Instagram पर Message Request देखने का तरीका
  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन और आईफोन में Instagram ऐप खोलें.
  • इसके बाद राइट साइड में सबसे ऊपर दिखाई दे रहे Direct Message आइकन पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपके सभी दोस्तों के मैसेज आ जाएंगे.
  • अब राइट साइड में आपको नीले कलर का Requests का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करें.
  • अब अगर किसी अनजान या आपके किसी फॉलोअर ने आपको मैसेज किया हुआ होगा तो उन सभी मैसेज की लिस्ट खुलकर आपके सामने आ जाएगी.
  • यहीं आपको एक ऑप्शन Hidden Requests का भी दिखाई देगा. इस पर क्लिक करते ही आपके सामने हाइड मैसेज की रिक्वेस्ट आ जाएंगी.
  • यहां आपको Manage Hidden Words Preference का ऑप्शन भी मिल जाएगा. इसके ज़रिए आप अपने अनुसार सेटिंग में चेंज कर सकते हैं.
  • इसी के साथ Message Requests सेक्शन में आपको ऊपर Decide Who can message you का ऑप्शन दिखाई. इस पर क्लिक करके आप यह चुन सकते हैं कि कौन आपको मैसेज कर सकता है और कौन नहीं.

यह भी पढ़ें- OnePlus 11 का IQoo 11 से होगा मुकाबला, दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
फोटो में लिखा Text ऐसे करें Copy, Translate और Search! गजब है iPhone का फीचर
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Spam Calls पर TRAI का शिकंजा, AI बताएगा कौन कर रहा स्पैम?
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
'अमेरिका अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं आएगा', खामेनेई के सलाहकार का दावा
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
राज्यसभा चुनाव में BJP को सरप्राइज देंगे अखिलेश यादव? सियासी हलचल तेज
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget