एक्सप्लोरर

भारत में X यूज़र्स के लिए खुशखबरी! अब महज इतने रुपये में मिल जाएगा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, जानें कितना हुआ सस्ता

X Premium Subscription: भारत में Elon Musk की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बड़ी कटौती की है.

X Premium Subscription: भारत में Elon Musk की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमतों में बड़ी कटौती की है. अब X Premium की कीमतें 47% तक कम कर दी गई हैं. यह बदलाव सभी तीन सब्सक्रिप्शन प्लान Basic, Premium और Premium+ पर लागू है. माना जा रहा है कि इस कदम से भारत जैसे बड़े इंटरनेट बाजार में X की पहुंच और यूज़रबेस को बढ़ावा मिलेगा.

यह पहला बड़ा मूल्य परिवर्तन है जो फरवरी 2023 में भारत में Twitter Blue के लॉन्च के बाद देखने को मिला है. खास बात ये है कि Premium+ प्लान की कीमत पिछले साल दो बार बढ़ी थी, लेकिन अब पहली बार सभी टियर की कीमतें घटाई गई हैं.

वेब पर नई कीमतें

Basic: 170 रुपये/माह या 1,700 रुपये /साल (पहले 244 रुपये /माह या 2,591 रुपये /साल)

Premium: 427 रुपये /माह या 4,272 रुपये /साल (पहले 650 रुपये /माह या 6,800 रुपये /साल)

Premium+: 2,570 रुपये /माह या 26,400 रुपये /साल (पहले 3,470 रुपये /माह या 34,340 रुपये /साल)

मोबाइल ऐप्स पर सब्सक्रिप्शन की दरें अभी भी थोड़ी ज्यादा हैं क्योंकि Google और Apple अपनी कमीशन लेते हैं.

  • Premium अब मोबाइल पर 470 रुपये /माह (पहले 900 रुपये /माह)
  • Premium+ की कीमत अब 3,000 रुपये /माह (पहले 5,130 रुपये)
  • iOS पर Premium+ की कीमत अभी भी 5,000 रुपये /माह बनी हुई है.
  • Basic प्लान की कीमत सभी प्लेटफॉर्म पर 170 रुपये /माह है.

हर प्लान में क्या मिलेगा?

Basic: पोस्ट एडिट करने का विकल्प, लंबी वीडियो अपलोड, रिप्लाई में प्राथमिकता और पोस्ट फॉर्मेटिंग जैसी सीमित सुविधाएं.

Premium: X Pro जैसे क्रिएटर टूल्स, एनालिटिक्स, कम विज्ञापन, ब्लू टिक और Grok AI की बढ़ी हुई लिमिट.

Premium+: बिना विज्ञापन अनुभव, सबसे ज़्यादा रिप्लाई बूस्ट, लंबा आर्टिकल पोस्ट करने की सुविधा और लाइव ट्रेंड्स दिखाने वाला 'Radar' टूल.

यह कीमतों में कटौती ऐसे समय आई है जब Musk की AI कंपनी xAI ने अपना नया मॉडल Grok 4 लॉन्च किया है. मार्च में xAI ने X को $33 अरब के स्टॉक डील में खरीदा था. हालांकि Elon Musk सब्सक्रिप्शन से रेवेन्यू बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन दिसंबर 2024 तक मोबाइल ऐप्स से केवल $16.5 मिलियन की इन-ऐप कमाई हो पाई है. इस बीच, इसी महीने X की CEO Linda Yaccarino ने अपने दो साल के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दे दिया. कंपनी अब विज्ञापन पर निर्भरता कम करके सब्सक्रिप्शन से आय बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है.

यह भी पढ़ें:

15 जुलाई से बदल जाएगा Youtube का नियम! अब ऐसे कंटेंट पर नहीं मिलेगा पैसा, जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Embed widget