एक्सप्लोरर

15 जुलाई से बदल जाएगा Youtube का नियम! अब ऐसे कंटेंट पर नहीं मिलेगा पैसा, जानें पूरी जानकारी

Youtube New Rule: यूट्यूब लंबे समय से एक गंभीर समस्या से जूझ रहा है AI की मदद से बनाए गए घटिया और स्पैम वीडियो. ये वीडियो न सिर्फ

Youtube New Rule: यूट्यूब लंबे समय से एक गंभीर समस्या से जूझ रहा है AI की मदद से बनाए गए घटिया और स्पैम वीडियो. ये वीडियो न सिर्फ प्लेटफॉर्म की क्वालिटी को गिरा रहे हैं, बल्कि ईमानदारी से काम करने वाले क्रिएटर्स की कमाई पर भी असर डाल रहे हैं. अब यूट्यूब ने ऐसे कंटेंट पर सख्ती दिखाने का फैसला किया है.

15 जुलाई 2025 से यूट्यूब YouTube Partner Program (YPP) में बदलाव करते हुए, नए नियम लागू करने जा रहा है. इस अपडेट का मकसद है नकली और बिना मेहनत वाले कंटेंट को मॉनेटाइज़ेशन से बाहर करना. यूट्यूब का कहना है कि ये सिर्फ पहले से मौजूद नियमों की “स्पष्ट व्याख्या” है लेकिन कंटेंट क्रिएटर्स और दर्शक इसे बड़ी नजर से देख रहे हैं.

क्या है AI Slop और क्यों बना ये समस्या?

Generative AI टूल्स के बढ़ते उपयोग ने यूट्यूब पर AI Slop नाम की नई समस्या पैदा कर दी है. ऐसे वीडियो जिनमें सिर्फ AI वॉयसओवर, स्टॉक फुटेज या पहले से मौजूद क्लिप्स का इस्तेमाल होता है, तेजी से फैल रहे हैं. भले ही इनमें से कुछ वीडियो लाखों व्यूज़ बटोर लेते हैं, लेकिन इनमें न मौलिकता होती है और न ही इंसानी रचनात्मकता. यूट्यूब अब इन्हीं वीडियो पर लगाम कसने जा रहा है.

यूट्यूब ने जुलाई की ऑफिशियल घोषणा में कहा "ये अपडेट आज के दौर के 'नकली कंटेंट' को बेहतर तरीके से पहचानने के लिए है.” खासकर, "mass-produced और repetitive" यानी भारी मात्रा में बनाए गए और एक जैसे दिखने वाले वीडियो अब कंपनी की नजर में हैं. 

मॉनेटाइज़ेशन पॉलिसी में बदलाव का असर

कई क्रिएटर्स को डर है कि ये नियम उनके वीडियो की कमाई पर असर डालेंगे लेकिन यूट्यूब के Head of Editorial & Creator Liaison रेने रिची ने कहा कि यह केवल एक "छोटा और स्पष्ट" बदलाव है ताकि नियमों को और साफ़ तरीके से लागू किया जा सके। उन्होंने ये भी साफ किया कि रिएक्शन वीडियो या ट्रांसफॉर्मेटिव कंटेंट पर इसका असर नहीं पड़ेगा. “ये कोई नया नियम नहीं है,” रिची ने कहा. “Repetitive और mass-produced कंटेंट पहले भी मॉनेटाइज़ेशन के लिए अयोग्य था.

एड कैटेगरी सिस्टम में भी बदलाव

यूट्यूब 15 जुलाई से “Bare Skin (Image Only)” नाम की सेंसिटिव ऐड कैटेगरी को भी हटा रहा है. जो चैनल इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके पास 15 अगस्त तक का समय है अपनी सेटिंग्स को अपडेट करने का. अब यूट्यूब उन्हें ज्यादा सटीक टैग्स जैसे “Reference to Sex” का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहा है ताकि ऐड कंट्रोल बेहतर हो सके.

यह भी पढ़ें:

Airtel के इस सस्ते प्लान ने बढ़ा दी Jio की टेंशन! इतने दिनों तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, जानें बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HomePod Mini Update: सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स
सिरी एआई के साथ आ रहे Apple के नए होम प्रोडक्ट्स, जानें डिटेल्स
AI को कैसे ट्रेन किया जाता है? जानें क्या होता है प्रोसेस
AI को कैसे ट्रेन किया जाता है? जानें क्या होता है प्रोसेस
कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?
कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget