एक्सप्लोरर

28 मार्च से सैमसंग के इन डिवाइस में भी आएंगे Galaxy AI फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट

Samsung Device: सैमसंग के इन गैलेक्सी डिवाइस में भी गैलेक्सी एआई फीचर्स आने वाले हैं. सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया है. आइए हम आपको इन डिवाइस की लिस्ट दिखाते हैं.

Samsung Galaxy AI: सैमसंग ने इस साल की शुरुआत यानी 17 जनवरी 2024 को अमेरिका के कैलिफॉर्निया में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन किया था. उस इवेंट में सैमसंग ने अपनी एस लाइनअप की नई सीरीज लॉन्च की थी, जिसका नाम Samsung Galaxy S24 है. इस सीरीज के तहत सैमसंग ने तीन फोन को लॉन्च किया, जिनमें Samsung Galaxy S24 के साथ Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 Ultra भी शामिल हैं. 

सैमसंग के इन फोन्स में आएंगे एआई फीचर्स

इन तीनों फोन के साथ कंपनी ने इस इवेंट में Galaxy AI को भी लॉन्च किया था. गैलेक्सी एआई सैमसंग के एआई फीचर्स का एक सेट है, जिसके कंपनी ने अपने इस एस सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया था. एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर्स का चलना आजकल काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, इसलिए सैमसंग भी अपने कुछ अन्य फोन और डिवाइस में भी गैलेक्सी एआई फीचर्स को शामिल कर रही है.

कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर कई गैलेक्सी स्मार्टफोन्स और टैबलेट की लिस्ट जारी की है, जिनमें Galaxy AI के साथ One UI 6.1 का अपडेट मिला है. सैमसंग ने कुछ हफ्ते पहले ही इस बात का ऐलान किया था कि 2024 के अंत तक में 100 मिलियन से ज्यादा डिवाइस में गैलेक्सी एआई फीचर्स को शामिल किया जाएगा. 

सैमसंग ने खुलासा किया है कि अब यूएसए में  One UI 6.1 अपडेट के माध्यम से कई डिवाइस में गैलेक्सी एआई को रोल आउट किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि सैमसंग भारत और अन्य देशों में मौजूद सैमसंग डिवाइस में भी गैलेक्सी एआई का अपडेट कब जारी करेगा. आइए हम आपको उन डिवाइस के नाम बताते हैं, जो  One UI 6.1 अपडेट के लिए योग्य हैं.

यहां देखें पूरी लिस्ट

Galaxy S23

Galaxy S23+

Galaxy S23 Ultra

Galaxy S23 FE

Galaxy Z Fold 5

Galaxy Z Flip 5

Galaxy Tab S9 Ultra

Galaxy Tab S9+

Galaxy Tab S9 Wi-Fi

सैमसंग न्यूज़ रूम की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, ऊपर दिए गए लिस्ट में शामिल स्मार्टफोन में 28 मार्च से One UI का लेटेस्ट अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा और इसी अपडेट के जरिए इन फोन्स में गैलेक्सी एआई फीचर्स भी आ जाएंगे. इनके अलावा Galaxy Tab S9 सीरीज को भी इस हफ्ते अपडेट मिलने वाला है, लेकिन कंपनी  ने इस डिवाइस के लिए किसी स्पेसिफिक डेट की जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें:

Samsung ने चुपचाप लॉन्च किया एक मस्त टैबलेट, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा S-Pen

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget