जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
कानपुर के चर्चित कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 21 दिन बाद शालू जेल से रिहा हो गई। जेल से बाहर निकलते वक्त शालू ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था और मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखी। पुलिस ने 21 दिन पहले शालू को उसके ससुर विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड बताते हुए गिरफ्तार किया था। शुरुआती जांच में पुलिस ने दावा किया था कि पुराने नौकर विशाल के बयान के आधार पर शालू तक पहुंची और उसके खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने शालू के कथित कबूलनामे और हत्या के मकसद को लेकर भी जानकारी दी थी। लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस की शुरुआती थ्योरी में बदलाव आया और मामले में विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत मिनोचा का नाम भी सामने आया। आखिर शालू की गिरफ्तारी से लेकर 21 दिन बाद रिहाई तक इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड में क्या-क्या हुआ? देखिए पूरी कहानी।
All Shows
टॉप हेडलाइंस


































