एक्सप्लोरर

Samsung ने चुपचाप लॉन्च किया एक मस्त टैबलेट, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा S-Pen

Samsun Tablet: सैमसंग ने एक नया टैबलेट लॉन्च किया है, जो बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और एस-पेन के साथ आता है. आइए हम आपको इस नए टैबलेट की पूरी जानकारी देते हैं.

Samsung Galaxy Tab S6 Lite 2024: सैमसंग ने अपना एक नया टैबलेट ग्लोबली लॉन्च किया है. इस टैबलेट का नाम Samsung Galaxy Tab S6 Lite 2024 है, जो 28 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. साउथ कोरिया की इस दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने अपने इस टैबलेट के लॉन्च के लिए किसी तरह का इवेंट आयोजित नहीं किया. कंपनी ने चुपचाप अपने इस टैब को लॉन्च कर दिया है. यह सैमसंग एस सीरीज के टैबलेट्स में से सबसे सस्ता टैबलेट बताया जा रहा है. आइए हम आपको इस टैबलेट की सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस टैबलेट में 10.4 इंच की TFT और WUXGA+ (2000 x 1200 पिक्सल) रेजॉल्यूशन वाली एक बड़ी स्क्रीन दी गई है.

कैमरा: सैमसंग ने अपने इस टैबलेट के पिछले हिस्से में 8MP और अगले हिस्से में 5MP का कैमरा सेटअप दिया है. 

प्रोसेसर: सैमसंग गैलेक्सी के इस नए टैब में Quad core 2.4GHz + Quad core 2.0GHz चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा.

सॉफ्टवेयर: यह टैब Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

रैम और स्टोरेज: इस टैबलेट में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है.

बैटरी: इस फोन में 7040mAh की बैटरी दी गई है.

साउंड सिस्टम: सैमसंग के इस टैब में AKG के डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atoms के साथ आते हैं.

कनेक्टिविटी: इस टैबलेट में LTE और Wi-Fi कनेक्टिविटी वाले दो अलग-अलग वेरिएंट्स हैं. इसके अलावा इसमें Bluetooth v5.3 का सपोर्ट भी दिया गया है.

वजन और चौड़ाई: इस टैबलेट के Wi-Fi वाले वेरिएंट का वजन 465 ग्राम और LTE वाले वर्ज़न का वजन 467 ग्राम है. इसके अलावा इस टैबलेट की चौड़ाई 7.0mm है.

कलर्स: कंपनी ने इस टैबलेट को ऑक्सफोर्ड ग्रे, शिफॉन पिंक और मिंट कलर्स में लॉन्च किया है.

वेरिएंट्स और सबसे खास फीचर

इस टैबलेट को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. LTE और Wi-Fi दोनों कनेक्टिविटी वाले मॉडल्स को दो वेरिएंट में खरीजा सकता है. पहला वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जबकि दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है.

इस टैबलेट की सबसे खास बात है कि यह S-Pen सपोर्ट के साथ आता है. यब सैमसंग की प्रीमियम गैलेक्सी टैब एस-सीरीज का एंट्री लेवल प्रॉडक्ट हैं, और इसमें भी कंपनी ने S-Pen का सपोर्ट दिया है, जो एक बड़ी बात है. इस टैब को कंपनी छात्रों और ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए काफी उपयोगी बता रही है.

इस टैबलेट की बिक्री दुनियाभर के चुनिंदा मार्केट में 28 मार्च से शुरू हो जाएगी, लेकिन कंपनी ने अभी तक अपने इस नए टैबलेट के किसी भी वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

YouTube का बड़ा एक्शन, भारत के 22 लाख वीडियो डिलीट, 2 करोड़ से ज्यादा चैनल बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका
सर्दियों में भारी न पड़ जाए गीजर की लापरवाही, जानें चलाने का सेफ तरीका
Instagram की पसंदीदा Reels अब WhatsApp पर भेजना होगा आसान, जानें कैसे
Instagram की पसंदीदा Reels अब WhatsApp पर भेजना होगा आसान, जानें कैसे
स्क्रीन से लेकर AI प्रोसेसिंग तक, Lenovo के नए Yoga लैपटॉप में क्या खास?
स्क्रीन से लेकर AI प्रोसेसिंग तक, Lenovo के नए Yoga लैपटॉप में क्या खास?

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget