एक्सप्लोरर

Free Fire MAX में परफेक्ट हेडशॉट लगाने के लिए बेस्ट सेंसिटिविटी सेटिंग्स, फिर हरेक गेम जीतेंगे आप

Free Fire Sensitivity Settings: फ्री फायर मैक्स में एक शानदार हेडशॉट लगाने के लिए आपको अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स करने की जरूरत पड़ती है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Free Fire Max: फ्री फायर मैक्स खेलने वाले गेमर्स के लिए सटीक हेडशॉट लगाना और सटीक हेडशॉट लगाने का तरीका सीखना बेहद जरूरी होता है. अगर आप सटीक हेडशॉट लगाना सीख जाते हैं, तो आपको बैटल फील्ड में दुश्मन के आस-पास जाने की भी जरूरत नहीं होती है. आप दूर से ही अपने वेपन का इस्तेमाल करके एक पर्फेक्ट हेडशॉट लगा सकते हैं और दुश्मनों को अपने होने का एहसास हुए बिना भी मार सकते हैं.

हेडशॉट के लिए बेस्ट सेटिंग्स कैसे करें?

ऐसे में सवाल उठता है कि सटीक हेडशॉट लगाने कैसे सीखें? हालांकि, फ्री फायर मैक्स या किसी भी अन्य बैटल रॉयल गेम में परफेक्ट हेडशॉट लगाने की कला बार-बार अभ्यास करते रहने से ही आती है, लेकिन अभ्यास और तकनीक के अलावा कुछ सेटिंग्स ऐसी होती हैं, जिनका इस्तेमाल आप एक परफेक्ट हेडशॉट लगाने में कर सकते हैं. इस सेटिंग को सेंसिटिविटी सेटिंग्स कहते हैं.

परफेक्ट हेडशॉट के लिए बार-बार अभ्यास करते रहने के साथ-साथ अगर आप सेंसिटिविटी सेटिंग्स को ठीक कर लेगें, तो आप बेहतर हेडशॉट लगा पाएंगे. आइए हम आपको इस आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स में हेडशॉट लगाने के लिए एक अच्छी सेंसिटिविटी सेटिंग्स के बारे में बात करेंगे.

फ्री फायर मैक्स हेडशॉट के लिए बेस्ट सेंसिटिविटी सेटिंग्स

  • General: 100
  • Red Dot: 80
  • 2x Scope: 70
  • 4x Scope: 64
  • AWM Scope: 35

अपने फ्री फायर मैक्स की सेटिंग्स की सेंसिटिविटी सेक्शन में अगर आप ऊपर बताई गई इस सेटिंग्स को सेट करके हेडशॉट लगाएंगे, तो आप पहले की तुलना में बेहतर हेडशॉट लगा पाएंगे.

फ्री फायर मैक्स के सेंसिटिविटी सेटिंग्स चेंज कैसे करें?

स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे फ्री फायर मैक्स खेलना होगा.

स्टेप 2: अपनी आईडी में लॉग-इन करें और स्क्रीन को पूरी तरह से लोड होने तक का इंतजार करें. (ध्यान रखें कि इसके लिए आपको अच्छे और तेज नेटवर्क की जरूरत पड़ सकती है.)

स्टेप 3: अब सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें.

स्टेप 4: अब आपकी स्क्रीन पर कई विकल्प नज़र आने लगेंगे. आपको दूसरे नंबर पर दिख रहे Sensitivity (सेंसिटिविटी) पर क्लिक करना होगा.

स्टेप 5: अब आपकी स्क्रीन पर ऊपर बताई गई पांच चीजें, General, Red Dot, 2x Scope, 4x Scope और AWM Scope के ऑप्शन्स दिखाई देंगे. आपको इन सभी सेटिंग्स के आगे एक लाइन दिखाई देगी, जिसे ड्रैग करके आप ऊपर बताई गई सेटिंग्स के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं.

स्टेप 6: इन सभी सेटिंग्स में बदलाव करने के बाद नीचे-दाएं कॉर्नर में आपको Reset का ऑप्शन दिखाई देगा. आप उसे क्लिक कर दें.

इतना करने के बाद आपके फ्री फायर मैक्स अकाउंट की सेंसिटिविटी सेटिंग्स हेडशॉट्स के लिए बढ़िया हो जाएगी और अब आप गेमिंग के दौरान हेडशॉट लगाने की कोशिश करेंगे, तो आपको अंतर जरूर नज़र आएगा.

ध्यान दें: फ्री फायर मैक्स में हेडशॉट के लिए सेट की गई ये सेंसिटिविटी सेटिंग्स पूरी तरह से लेखक का निजी अनुभव है. हर गेमर्स के खेलने का अपना तौर-तरीका होता है, ऐसे में कई गेमर्स अपनी अलग सेंसिटिविटी सेटिंग्स के साथ भी बेहतर हेडशॉट लगा सकते हैं, लेकिन हमारे अनुभव के अनुसार आप ऊपर बताई गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को सेट करके परफेक्ट हेडशॉट लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Indian Bike Driving 3D Cheat Codes (May 2024): फ्री में धांसू बाइक और कार पाने के लिए इन नए चीट कोड्स का करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Embed widget