एक्सप्लोरर

Dating ऐप्स चलाने वालों को सरकार की खास अपील, इसे बिल्कुल इग्नोर मत करना 

Dating Apps Fraud: भारत सरकार ने डेटिंग और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों और ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक खास अपील की है. अगर आप भी इनका इस्तेमाल करते हैं तो लेख को पूरा पढ़ें.

Finance ministry warns dating app users: डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स आजकल काफी पॉपुलर हो गए हैं. जिसे भी आज अपना पार्टनर ढूंढ़ना होता है वह इन ऐप्स का सहारा लेता है. हालांकि ऑनलाइन प्यार में पड़ना इस डिजिटल युग में लोगों को भारी भी पड़ रहा है. पिछले कुछ महीनों में भारत में ऑनलाइन घोटाले के मामलों में तेजी आई है और ठग लोगों को इन ऐप्स के जरिए भी टारगेट कर रहे हैं. आपने हमारे माध्यम से ऐसी कई खबरें पढ़ी होंगी जहां डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को लाखों की चपत लगाई जाती है.

66% एडल्ट्स बन रहे उल्लू 

डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स के जरिए ठग लोगों को अपने जाल में फसा रहे हैं और फिर उन्हें महंगे उपहार भेजने के बहाने पैसे देने के लिए मजबूर कर रहे हैं. अब तक कई ऐसी खबरें आ चुकी हैं जहां एयरपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी के नाम पर लोगों से मोटा पैसा ठगा जाता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग दो-तिहाई भारतीय वयस्क (66 प्रतिशत) ऑनलाइन डेटिंग/रोमांस घोटाले का शिकार हुए हैं और पीड़ितों को औसतन 7,966 रुपये का नुकसान हुआ है. बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में वित्त मंत्रालय ने वैवाहिक डेटिंग घोटालों से संबंधित एक एडवाइजरी जारी की है.

ध्यान रखें ये बात 

मंत्रालय के अनुसार, घोटालेबाज अब भारतीयों को एक खास ट्रिक के जरिए निशाना बना रहे हैं जिसमें वे पहले पीड़ितों से ऑनलाइन मिलते हैं और फिर  उनके दोस्त या प्रेमी बनकर उन्हें गिफ्ट भेजने की बात कहते हैं. फिर उनसे  एयरपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी फीस देने के लिए कहा जाता है ताकि वह गिफ्ट को ले पाए. व्यक्ति को लगता है कि ये घटना सच है और वह मुंहमांगी रकम दे देता है.  

वित्त मंत्रालय ने इस तरह के घोटालों से लोगों को आगाह और सचेत रहने के लिए कहा है. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारतीय सीमा शुल्क विभाग का कोई भी अधिकारी व्यक्तिगत खातों में सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए कभी भी कॉल या एसएमएस नहीं भेजता है. साथ ही मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सीमा शुल्क के सभी संचार में एक डीआईएन होता है जिसे सीबीआईसी वेबसाइट पर वेरिफाइड किया जा सकता है.

हमारी सलाह आप सभी को यही है कि हमेशा ध्यानपूर्वक ऑनलाइन किसी से बातचीत करें. कभी भी बिना मिले किसी पर भरोसा न करें और न ही अपनी निजी डिटेल्स ऑनलाइन शेयर करें. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp में जल्द आपको मिलेगा मल्टी अकाउंट फीचर, फिर एक ही ऐप में खुल जाएंगे कई अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget