एक्सप्लोरर

WhatsApp में जल्द आपको मिलेगा मल्टी अकाउंट फीचर, फिर एक ही ऐप में खुल जाएंगे कई अकाउंट

WhatsApp Upcoming Feature: वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके जरिए आप एक ही ऐप में कई अकाउंट्स को खोल पाएंगे जैसा इंस्टाग्राम में फिलहाल होता है.

WhatsApp Multi Account Feature: वॉट्सऐप मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के तहत आप एक से ज्यादा अकाउंट एक ही ऐप में खोल पाएंगे. एक से दूसरे अकाउंट में जाने के लिए आपको बस इसे स्विच करना होगा. इस तरह का फीचर मेटा ने इंस्टाग्राम में पहले से दिया हुआ है. मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर के आने से आपको फोन में parallel Space ऐप्स को रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस अपडेट की जानकारी वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने शेयर की है.

फिलहाल ये फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है. आने वाले समय में कंपनी इसे सभी के लिए रोलआउट करेगी. अगर आप भी वॉट्सऐप के तमाम नए फीचर सबसे पहले पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कंपनी के बीटा प्रोग्राम के लिए एनरोल करना होगा. नए अकाउंट को जोड़ने के लिए आपको सेटिंग में जाकर क्यूआर कोड बटन के बगल में एरो आइकन पर टैप करना होगा. यहां से आप अकाउंट को ऐड कर पाएंगे. एक बार अकाउंट ऐड हो जाने पर ये आपके डिवाइस पर तबतक लॉगिन रहेगा जबतक आप इसे लॉगआउट नहीं करते. यानि जब आप अकाउंट्स को स्विच करेंगे तो आपको बार-बार लॉगिन की जरूरत नहीं पड़ेगी.


WhatsApp में जल्द आपको मिलेगा मल्टी अकाउंट फीचर, फिर एक ही ऐप में खुल जाएंगे कई अकाउंट

ये है फायदा

ये नया फीचर लोगों को उनकी निजी चैट, काम की बातचीत और अन्य चैट को एक ऐप में रखने में मदद करता है. नया फीचर सूचनाओं के साथ-साथ आपकी बातचीत को भी अलग रखता है. साथ ही आपको विभिन्न उपकरणों या समानांतर ऐप्स की आवश्यकता भी नहीं होती. जो लोग एक से ज्यादा अकाउंट चलाते हैं उनके लिए ये फीचर बड़े काम का रहने वाला है.

वॉट्सऐप इसके अलावा दर्जनों नए फीचर्स पर काम कर रहा है. कंपनी का मकसद समय के साथ यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाना है. जल्द कंपनी युजनरेम फीचर रोलआउट कर सकती है जो नंबर शेयरिंग को खत्म कर सकता है. संभव है कि आप बिना नंबर के एक दूसरे को वॉट्सऐप में ऐड कर पाएं. 

यह भी पढ़ें: Instagram में आया नया फीचर, अब आप एक से ज्यादा ग्रिड पोस्ट में ऐड कर पाएंगे म्यूजिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget