एक्सप्लोरर

नकली पुलिस बनकर ठगने वाले स्कैमर ने जब असली अफसर को किया कॉल...वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

Online Scam: थ्रिसूर साइबर सेल ने एक स्कैमर को उसकी ही चाल में फंसा दिया. वीडियो कॉल पर मुंबई पुलिस का अफसर बनने का नाटक करते स्कैमर को पकड़ने का यह मजेदार मामला वायरल हो गया.

Fake Police Officer Scam: केरल में हाल ही में एक साइबर अपराध का मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. एक स्कैमर, जो खुद को मुंबई पुलिस का अफसर बताकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा था, उसी समय थ्रिसूर सिटी पुलिस के जाल में फंस गया. यह घटना और भी मजेदार बन गई जब स्कैमर ने गलती से वीडियो कॉल पर साइबर सेल के एक अधिकारी को ही अपने शिकार के रूप में चुन लिया.

फर्ज़ी पुलिस ने असली पुलिस को किया कॉल

यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब स्कैमर पुलिस की वर्दी पहनकर एक अधिकारी होने का नाटक कर रहा था. उसने वीडियो कॉल पर अपनी पहचान मुंबई पुलिस के अफसर के रूप में बताई. हालांकि, दूसरी तरफ खुद थ्रिसूर साइबर सेल के एक अधिकारी थे, जिन्होंने अपनी पहचान छिपाते हुए स्कैमर से बातचीत की.

स्कैमर ने जैसे ही पूछा, "आप कहां हैं?" तो अधिकारी ने जवाब दिया, "मेरा कैमरा सही से काम नहीं कर रहा है, सर." स्कैमर ने बार-बार कैमरा चालू करने की जिद की. जब अधिकारी ने कैमरा ऑन किया और सीधे सवाल किया, "आप क्या करते हैं?" तो स्कैमर को तुरंत अपनी गलती का एहसास हुआ.

थ्रिसूर के अधिकारी ने मौके का फायदा उठाते हुए स्कैमर से कहा, "यह काम बंद करो. मुझे तुम्हारा एड्रेस, लोकेशन और सब कुछ पता है. यह साइबर सेल है. तुम्हारे लिए अच्छा होगा कि ये सब करना छोड़ दो."

सोशल मीडिया वीडियो वायरल

थ्रिसूर सिटी पुलिस ने यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया. इस पर लाखों व्यूज और ढेरों रिएक्शन आए. लोगों ने इस मजेदार घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Thrissur City Police (@thrissurcitypolice)

 

एक यूजर ने लिखा, "यह वही होता है जब आप सोचते हैं कि आप सबको बेवकूफ बना सकते हैं. बेचारे को यह भी पता नहीं चला कि वह किससे बात कर रहा है." एक और ने मजाक में कहा, "लगता है अब यह वर्दी ज्यादा दिनों तक नहीं पहनेगा."

कुछ लोग स्कैमर की गलती पर हंसी नहीं रोक पाए. एक ने लिखा, "रंगे-हाथ पकड़ा गया! वहीं, किसी ने लिखा कि, यह वही पल है जब आपको एहसास होता है कि आप ही फंस गए हैं."

पुलिस की सूझबूझ की तारीफ

कई लोगों ने थ्रिसूर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्कैमर को बेनकाब करने की सराहना की. एक यूजर ने लिखा, "थ्रिसूर साइबर सेल का शानदार काम!" वहीं, किसी अन्य यूज़र ने लिखा कि, "इसे कहते हैं असली स्मार्टनेस."

यह भी पढ़ें:

Mike Tyson vs Jake Paul: फेमस बॉक्सिंग मैच से पहले डाउन हुआ Netflix, लाखों यूज़र्स परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget