एक्सप्लोरर

Facebook, WhatsApp, Messenger और Instagram क्यों हुए डाउन और कितना हुआ इससे नुकसान, जानें सारी डिटेल

Facebook, WhatsApp, Messenger और Instagram रात को अचानक डाउन हो गए और करीब छह से सात घंटे के बाद फिर से शुरू हुए. सुबह चार बजे इन सभी ने फिर से काम करना शुरू कर दिया.

इंटरनेट यूजर्स के लिए कल की रात बहुत मुश्किल से कटी. रात को नौ बजे करीब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, WhatsApp, Messenger और Instagram अचानक डाउन हो गए. जिसके बाद यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान न तो यूजर्स किसी को मैसेज कर पा रहे थे और न ही किसी का मैसेज हासिल कर पा रहे थे. आइए जानते हैं इसके डाउन होने के पीछे क्या वजह रही और ये कब तक सही हो पाया. 
  
इसलिए डाउन हुए ये ऐप्स
Facebook, WhatsApp, Messenger और Instagram के डाउन होने के साथ ही एक्सपर्ट इसकी तलाश में जुट गए कि आखिर ये ऐप्स डाउन कैसे हुए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल (BGP) में खराबी के चलते Facebook, WhatsApp, Messenger और  Instagram डाउन हुए थे. बता दें कि बीजीपी की मदद से ही  इंटरनेट चलता है. इसके जरिए कई नेटवर्क आपस में जुड़े होते हैं.   

कब हुए ठीक
Facebook, WhatsApp, Messenger और Instagram सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने सात घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहने के बाद सुबह करीब चार बजे फिर से काम करना शुरू कर दिया. हालांकि कुछ देर तक ये तीनों स्लो काम कर रहे थे, लेकिन बाद में ये बिल्कुल ठीक हो गए.

परेशान हुए यूजर्स
Facebook, WhatsApp, Messenger और Instagram ऐप्स के शुरू होने पर यूजर्स ने राहत की सांस ली. इससे पहले बहुत से यूजर्स ने अपना गुस्सा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जाहिर किया. इस दौरान कई यूजर्स ने इन सभी ऐप्स का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर मीम्स भी शेयर किए. 

ये भी पढ़ें

Facebook, Instagram, WhatsApp 6 घंटे बाद हुआ चालू, लेकिन अभी भी बनी है ये समस्या

Microsoft Windows 11 आज होगा रिलीज, अपने PC में इंस्टॉल कर सकते हैं या नहीं ऐसे करें चेक

इतना हुआ नुकसान
इस ग्लोबल आउटेज की वजह से फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में सात बिलियन डॉलर यानी करीब 52190 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. साथ ही कंपनी को रेवेन्यू में 80 मिलियन डॉलर यानी करीब 596 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. Facebook, WhatsApp, Messenger और  Instagram के ठप होने की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हर घंटे करीब 160 मिलियन डॉलर यानी करीब 1192.9 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Smart Lock? क्या हैक हो सकता है ये डिवाइस, घर में लगवाने से पहले जानें ये जानकारी
किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Smart Lock? क्या हैक हो सकता है ये डिवाइस, घर में लगवाने से पहले जानें ये जानकारी
ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर कर लें ये तीन काम, कम पैसे में खरीद पाएंगे पसंद का सामान
ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर कर लें ये तीन काम, कम पैसे में खरीद पाएंगे पसंद का सामान
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड
एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget