एक्सप्लोरर

Facebook को गेमिंग में हाथ लगी निराशा, मायूस होकर Game Streaming App के लिए लिया यह फैसला

Facebook ने यूजर्स के लिए एक अपडेट में कहा, "इस ऐप के लॉन्च होने के बाद से गेमर्स ने एक शानदार कम्युनिटी बनाने के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम आप सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं.

Facebook Game Streaming App: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने एक बड़ी घोषणा की है. कंपनी ने कहा है कि गेमिंग स्ट्रीमिंग बाजार में असमर्थ होने पर वह अपने गेमिंग ऐप को बंद करने जा रही है. बता दें कि इस ऐप की 2 साल पहले बहुत ही धूमधाम से लॉन्चिंग हुई थी. यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को ऑन-डिमांड वीडियो गेम देखने और खेलने की सुविधा देता है. कंपनी ने कहा कि 28 अक्टूबर 2022 से यह ऐप एंड्रॉयड या आईओएस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. हालांकि फेसबुक ऐप के जरिए इसे आगे भी एक्सेस किया जा सकेगा.

कंपनी ने यूजर्स को दी सूचना

फेसबुक ने यूजर्स के लिए एक अपडेट में कहा, "इस ऐप के लॉन्च होने के बाद से गेमर्स ने एक शानदार कम्युनिटी बनाने के लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए हम आप सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं. बेशक हम इसे बंद करने की तैयारी कर रहे है, लेकिन इस खबर के बावजूद, खिलाड़ियों, प्रशंसकों और क्रिएटर्स को उनके पसंदीदा गेम से जोड़ने का हमारा उद्देश्य नहीं बदला है, और आप फेसबुक ऐप में गेमिंग पर जाकर अपने गेम, स्ट्रीमर और ग्रुप को ढूंढ सकेंगे."

2020 में कोरोना काल में हुआ था लॉन्च

फेसबुक ने अप्रैल 2020 में मार्केट में अपना गेमिंग ऐप लॉन्च किया था. ऐप कोरोना काल में लॉन्च किया गया था,  क्योंकि उस समय यूजर्स अपने घरों में कैद थे और गेम खेलने के लिए नए प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे थे. हालांकि कंपनी ने जो सोचा था वैसा रिजल्ट नहीं मिल पाया है. फेसबुक ने इसे चलाने के लिए कई कोशिशें कीं. यहां तक कि कम्पनी ने ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर और डिगुइज्ड टोस्ट, रमी जैसी हस्तियों को अपने साथ जोड़ा, लेकिन इसका फायदा नहीं मिला.

गेमिंग में 7.9 फीसदी ही थी फेसबुक की हिस्सेदारी

मार्केट रिसर्च फर्म स्ट्रीमलैब्स के आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही में गेमिंग मार्केट में ट्विच का दबदबा 76.7 फीसदी था. इसके बाद यूट्यूब 15.4 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर था, जबकि फेसबुक गेमिंग में केवल 7.9 फीसदी पर ही सिमट गया था. ऐसा नहीं है कि फेल होने पर गेमिंग से बाहर निकलने वाली फेसबुक ही केवल एक हाई-प्रोफाइल कंपनी है. इससे पहले Microsoft के स्वामित्व वाली गेमिंग स्ट्रीमिंग सेवा मिक्सर भी इस फील्ड में नुकसान उठा चुकी है.

Xiaomi ने एक साथ लॉन्च किए दो लैपटॉप, लुक से लेकर प्रोसेसर तक सब है शानदार, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
अब सिर्फ रास्ता नहीं दिखाएगा गूगल मैप, नए अपडेट में आए धाकड़ फीचर्स
अब सिर्फ रास्ता नहीं दिखाएगा गूगल मैप, नए अपडेट में आए धाकड़ फीचर्स

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget