एक्सप्लोरर

Twitter ने बैन किए 5 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट, बताई वजह, आप कभी मत करना ये गलती

Twitter User Safety Report: ट्विटर ने सितंबर महीने की सेफ्टी रिपोर्ट जारी की है. कंपनी ने बड़ी सख्या में भारतीय अकाउंट्स को हमेशा के लिए प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. जानिए क्या है वजह.t

Twitter: आईटी रूल 2021 के तहत सभी बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को हर महीने की यूजर सेफटी रिपोर्ट जारी करनी होती है. इसी नियम के तहत ट्विटर (अब एक्स) ने सितंबर महीने की रिपोर्ट जारी की है और कंपनी ने बड़ी संख्या में भारतीय अकाउंट्स पर एक्शन लिया है. एलन मस्क के ट्विटर ने 26 अगस्त ने 25 सितंबर के बीच 5,57,764 भारतीय अकाउंट्स को बैन किया है. इनमें से ज्यादातर अकाउंट्स कंपनी के नियमों के खिलाफ जाकर बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा दे रहे थे. यानि न्यूडिटी को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहे थे.

इसी दौरन कंपनी ने 1,675 ऐसे अकाउंट्स को भी हमेशा के लिए बंद कर दिया है जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे थे. कुल मिलकर, कंपनी ने 26 अगस्त से 25 सितंबर के बीच 5,59,439 अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से बैन किया है.

3,000 से ज्यादा शिकायतें 

इसी अवधि में कंपनी को 3,076 शिकायतें मिली थी. इनमें से कंपनी ने 116 शिकायतों पर कार्रवाई की जो खाता निलंबन के खिलाफ अपील कर रही थी. हालांकि स्थिति की बारीकियों से समीक्षा करने के बाद कंपनी ने इनमें से 10 अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया जबकि अन्य सभी हमेशा के लिए बैन हो चुके हैं.

मंथली सेफ्टी रिपोर्ट में कंपनी ने बताया कि सबसे अधिक शिकायतें दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (1,076) के बारे में थीं. इसके बाद घृणित आचरण (1,063), बाल यौन शोषण (450) और संवेदनशील वयस्क सामग्री (एडल्ट कंटेंट) के लिए (332) शिकायतें मिली थी. इससे पिछले महीने, 25 जुलाई से 26 अगस्त के बीच कंपनी ने 12,80,107 अकाउंट्स को बैन किया था जबकि जून महीने में 18,51,022 अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था. अगर आप भी प्लेटफॉर्म पर इस तरह के कृत्य में शामिल हैं तो कंपनी आपका अकाउंट भी बैन कर सकती है. ध्यान दें, ऐसा जरुरी नहीं है कि आपका अकाउंट केवल रिपोर्ट होने के बाद ही बैन हो, कंपनी खुद भी अकाउंट पर एक्शन ले सकती है. इसलिए अगर आप अपना अकाउंट सुरक्षित रखना चाहते हैं तो प्लेटफॉर्म के नियमों का ध्यान रखे और गलत चीजों को बढ़ावा न दें.

यह भी पढ़ें:

Smartphone की ये दिक्कतें होगी दूर, बस चुटकी बजाते करना होगा ये छोटा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड
Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड
Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
WhatsApp Guest Calling: WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन
WhatsApp पर ऐसे बनाएं कॉल लिंक, बिना अकाउंट वाले गेस्ट भी कर सकेंगे जॉइन

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड में जड़ा धांसू शतक, उतारा 7 खराब पारियों का गुस्सा
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget