एक्सप्लोरर

Netflix ने यूजर्स का तोड़ा दिल, सबसे सस्ते Plan में नहीं मिलेगा ये खास फीचर

Netflix का नया, सबसे सस्ता Ad-Supported Plan प्लान लेगा, लेकिन इसमें प्लेटफॉर्म का एक जरूरी फीचर नहीं मिलेगा. नेटफ्लिक्स का ऐड वाला सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को ऑफलाइन कंटेन्ट देखने का ऑप्शन नहीं मिलेगा.

Netflix Cheap Plan: ओटीटी (OTT) कंटेन्ट को देखने वालो की संख्या आज के समय में काफी बढ़ गई है. आज के समय में ये प्लेटफॉर्म्स आसानी से सिनेमा को टक्कर दे रहे हैं. काफी समय से यह खबर सामने आ रही है कि नेटफ्लिक (Netflix) अपने सस्ते प्लान्स से भी सस्ता एक और प्लान लेकर आने वाली है, जिसके बारे में जानकर यूजर्स काफी ज्यादा खुश हुए थे. वहीं, दूसरी ओर नेटफ्लिक्स ने अपने प्लान को कन्फर्म भी किया था. हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक, इस सस्ते प्लान को लेने वाले यूजर्स को नेटफ्लिक्स का एक अहम फीचर नहीं मिल सकेगा. इस बात से यूजर्स काफी नाराज भी है. आइए इस प्लान और इसकी कमियों के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Netflix का सबसे सस्ता Subscription Plan 

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने एक नया और बेहद सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान पेश करने जा रही है. आने वाले समय में भारत में भी इसे जारी कर दिया जाएगा. इस प्लान की कीमत को कम करने के लिए नेटफ्लिक्स कंटेन्ट के बीच ऐड्स को दिखा सकती है. इसका मतलब नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान एक ऐड-सपोर्टेड प्लान होगा.  

इस Plan में नहीं मिलेगा ये जरूरी फीचर

नेटफ्लिक्स (Netflix) का नया, सबसे ससता ऐड-सपोर्टेड (Netflix Ad-Supported Plan) प्लान लेगा, लेकिन इसमें प्लेटफॉर्म का एक जरूरी फीचर नहीं मिलेगा. डेवलपर स्टीव मोज (Steve Mose) के हिसाब से नेटफ्लिक्स का ऐड वाला सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को ऑफलाइन कंटेन्ट देखने का ऑप्शन नहीं मिलेगा. इसका मतलब इसपर आप किसी भी शो के एपिसोड या मूवी को डाउनलोड करके ऑफलाइन मोड में नहीं देख पाएंगे. यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि इस डिटेल को फिलहाल नेटफ्लिक्स की ओर से कन्फर्म नहीं किया गया है.  

अब उठाया ये बड़ा कदम 

कहा जा रहा था कि नेटफ्लिक्स ने यह ऐलान किया है की उसने टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) से पार्टनरशिप की है और इस सस्ते प्लान के लिए माइक्रोसॉफ्ट नेटफ्लिक्स का टेक्नॉलोजी और सेल्स पार्टनर बना है. वैसे फिलहाल प्लान की डिटेल्स तो सामने नहीं आई हैं, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि इस प्लान को 2022 के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में रॉलआउट कर दिया जाएगा. बता दें, इस साल के पहले तीन महीनों में नेटफ्लिक्स ने 200,000 सब्सक्राइबर्स गवा दिए थे. इसी स्थिति में सुधार करने लिए यह ऐड-सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया जा रहा है.

Infinix Zero 20 जल्द होगा लॉन्च, लिस्टिंग ने किया बड़ा खुलासा, जानें सभी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget