एक्सप्लोरर

एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन से डेटा डिलीट करना न भूलें, जानिए फोन चोरी होने पर भी कैसे डिलीट करें डेटा

स्मार्टफोन के ज़माने में हमारा जरूरी डेटा भी फोन में ही रहता है. ऐसे में फोन चोरी होने पर या फिर बेचने से पहले अपने फोन के डेटा डिलीट करना बिल्कुल न भूलें. आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से फोन का डेटा डिलीट कर सकते हैं.

आजकल स्मार्टफोन खरीदने पर आपको कई डील मिल जाएंगी. कई कंपनियां अपने पुराने फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही हैं. ऐसे में नया फोन खरीदने की खुशी में आप अपने पुराने फोन से डेटा डिलीट करना बिल्कुल न भूलें. कई बार हम सिर्फ अपने फोटो और जरूरी चीजों को डिलीट कर देते हैं लेकिन आपको पता नहीं है आपका डेटा फोन में कई और जगहों पर भी स्टोर रहता है ऐसे में कोई आपके पर्सनल डेटा का दुरुपयोग भी कर सकता है. इससे बचने के लिए आपको अपने फोन को फैक्टरी री सेट जरूर करना चाहिए. इसके अलावा अगर आपका फोन कहीं गुम गया है या चोरी हो गया है तो भी आप अपने फोन का डेटा डिलीट कर सकते हैं. आज हम आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से फोन का डेटा डिलीट करने का तरीका बताएंगे. आइये जानते हैं क्या है सिंपल तरीका.

डेटा डिलीट करने का ऑफलाइन तरीका अगर आपका फोन आपके पास है तो एक्सचेंज ऑफर या किसी को बेचने से पहले आप उसका बैकअप जरूर ले लें. आप अपने फोन के फोटो, वीडियो, फेवरेट गाने और दूसरे डॉक्यूमेंट्स को कहीं दूसरी जगह पर सेव कर लें. इसके बाद अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट को गूगल से सिंक कर लें या किसी कॉन्टैक्ट ऐप के जरिए सेव कर लें. फोन का पूरा डेटा सेव होने के बाद आप इसे डिलीट कर दें. इसके बाद अपने फोन को फैक्ट्री रीसेट मोड पर डाल दें. इससे फोन का पूरा डेटा डिलीट हो जाएगा. क्या है प्रोसेस 1 सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग को ओपन करें 2 अब सिक्योरिटी वाले ऑप्शन में आपको बैकअप एंड रीसेट का ऑप्शन नजर आएगा. 3 अब आपको यहां दिए गए फैक्ट्री रीसेट या इरेज ऑल डेटा के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है. 4 आप जैसे ही इस ऑप्शन को सिलेक्ट करेंगे. आपसे फोन का पासवर्ड पूछा जाएगा. 5 पासवर्ड डालने के बाद डेटा डिलीट होने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा. इसे पूरा होने में थोड़ा समय लगता है. 6 इसके बाद आपको एक बार फिर से इसी प्रोसेस को रिपीट करना है. अब आपका डेटा हर जगह से डिलीट हो गया और फोन एकदम नए जैसा हो जाएगा.

डेटा डिलीट करने का ऑनलाइन

अगर आपका फोन कहीं चोरी हो गया हो, तो इस कंडीशन में भी आप अपने स्मार्टफोन का डेटा ऑनलाइन डिलीट कर सकते हैं. यानी फोन आपसे दूर होने पर भी आप उसका डेटा डिलीट कर सकते हैं. आइये जानते हैं.

क्या है प्रोसेस 1 सबसे पहले आप किसी कंप्यूटर या दूसरे फोन पर इंटरनेट ब्राउजर ओपन करें. 2 यहां आपको https://www.google.com/android/find टाइप करना होगा. 3 अब आपको अपनी उस जीमेल आईडी से लॉगइन करना होगा, जो स्मार्टफोन में भी है. 4 आपके सामने प्ले साउंड, सिक्योर डिवाइस और इरेज डिवाइस के तीन ऑप्शन नजर आएंगे. 5 इनमें से फोन का डेटा डिलीट करने के लिए आपको ERASE DEVICE पर क्लिक करना होगा. 6 एक बार और क्लिक करने पर आपको जीमेल का पासवर्ड डालना होगा. 7 अब अगर आपके फोन में इंटरनेट ऑन होगा तो आप अपना पूरा डेटा डिलीट कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

boAt ने Earbuds को बनाया AI Gadget, Gemini करेगा बातचीत
boAt ने Earbuds को बनाया AI Gadget, Gemini करेगा बातचीत
PlayStation Plus यूजर्स की मौज! सितंबर में मिलेंगे ये 4 Games
PlayStation Plus यूजर्स की मौज! सितंबर में मिलेंगे ये 4 Games
Apple TV हुआ महंगा, फिर भी नहीं देगा Ads का झंझट
Apple TV हुआ महंगा, फिर भी नहीं देगा Ads का झंझट
कल रिटायर हो जाएंगे Tim Cook! जानें कंपनी के वो प्रोडक्ट्स जिसने इनके सफर को बनाया यादगार
कल रिटायर हो जाएंगे Tim Cook! जानें कंपनी के वो प्रोडक्ट्स जिसने इनके सफर को बनाया यादगार

वीडियोज

सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का काउंटडाउन शुरू !
180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?
भागवत 'ज्ञान'..हिंदू-मुस्लिम भाईजान! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शराब के नशे में NEET परीक्षा देने पहुंचा कैंडिडेट, अपनी सीट पर जा बैठा, मगर कैसे
शराब के नशे में NEET परीक्षा देने पहुंचा कैंडिडेट, अपनी सीट पर जा बैठा, मगर कैसे
दिल्ली में कमजोर पड़ा मानसून, सताएगी उमस और गर्मी, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में कमजोर पड़ा मानसून, सताएगी उमस और गर्मी, जानें ताजा अपडेट
नेपाल बाढ़: करीब 800 मौत, 320 भारतीय अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नेपाल बाढ़: करीब 800 मौत, 320 भारतीय अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पंजाब चुनाव: ‘अपने-अपने ही होते हैं’, सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
‘अपने-अपने ही होते हैं’, सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेकर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े
मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक, एक टेबल पर होंगे पाक-सऊदी और तुर्की
मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक, एक टेबल पर होंगे पाक-सऊदी और तुर्की
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
SUV के दौर में भी इन छोटी कारों का जलवा, बिक्री में मचाया धमाल
UK में बीमार पड़ा पति तो महिला डॉक्टर को समझ आई भारत की अहमियत
UK में बीमार पड़ा पति तो महिला डॉक्टर को समझ आई भारत की अहमियत
Embed widget