एक्सप्लोरर

ChatGPT जैसे AI चैटबॉट पर निर्भरता से कमजोर हो सकती है दिमाग की ताकत, रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा

ChatGPT: एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि अगर लोग निबंध लिखने जैसे कामों में ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट्स पर ज्यादा निर्भर होने लगें, तो इससे उनके दिमाग की कार्यक्षमता घट सकती है.

ChatGPT: एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि अगर लोग निबंध लिखने जैसे कामों में ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट्स पर ज्यादा निर्भर होने लगें, तो इससे उनके दिमाग की कार्यक्षमता घट सकती है. यह अध्ययन अमेरिका के मशहूर Massachusetts Institute of Technology (MIT) के मीडिया लैब में किया गया जिसमें सामने आया कि बड़े भाषा मॉडल्स (Large Language Models - LLMs) की मदद से निबंध लिखने पर लोगों की ब्रेन कनेक्टिविटी, याददाश्त और आत्म-अधिकार की भावना कमजोर हो जाती है.

स्टडी में हुआ खुलासा

यह अध्ययन “Your Brain on ChatGPT: Accumulation of Cognitive Debt when Using an AI Assistant for Essay Writing Task”—arXiv नामक रिसर्च प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित हुआ है. इसमें यह चिंता जताई गई है कि लंबे समय तक AI पर निर्भरता से इंसानी सीखने की क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है. जिन लोगों ने AI का ज्यादा इस्तेमाल किया, उनमें भाषाई, बौद्धिक और व्यवहारिक प्रदर्शन समय के साथ कमजोर होता गया.

रिसर्च की प्रक्रिया

इस अध्ययन के तहत प्रतिभागियों को तीन समूहों में बांटा गया

  • LLM यूजर्स
  • सर्च इंजन यूजर्स
  • ब्रेन-ओनली (बिना किसी डिजिटल मदद के)

सभी प्रतिभागियों ने तीन सेशन्स में एक जैसे हालात में निबंध लिखने का काम किया. चौथे सेशन में बदलाव करते हुए LLM उपयोगकर्ताओं को बिना AI के निबंध लिखवाया गया और बिना AI वाले यूज़र्स को LLM इस्तेमाल करने दिया गया. कुल 54 लोगों ने पहले तीन सेशन्स में हिस्सा लिया और 18 ने चौथा सेशन पूरा किया.

इस दौरान शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के ब्रेन एक्टिविटी को इलेक्ट्रोएन्सेफैलोग्राफी (EEG) की मदद से रिकॉर्ड किया और उनके लिखे निबंधों का विश्लेषण NLP तकनीक और मानव-अध्यापकों की सहायता से किया.

नतीजे और चेतावनी

रिसर्च में पाया गया कि ब्रेन-ओनली ग्रुप के दिमागी नेटवर्क सबसे मजबूत और व्यापक थे. सर्च इंजन यूज़र्स का मस्तिष्क मध्यम रूप से सक्रिय था, जबकि LLM यूज़र्स की ब्रेन कनेक्टिविटी सबसे कमजोर रही. यानी, जो लोग बाहरी डिजिटल टूल्स पर अधिक निर्भर थे, उनकी मानसिक सक्रियता में स्पष्ट कमी दिखी.

चौथे सेशन में, जब LLM यूज़र्स को बिना AI के लिखवाया गया तो उनके दिमाग में अल्फा और बीटा तरंगों की कनेक्टिविटी घटी हुई पाई गई जिससे पता चलता है कि उनका मानसिक रूप से जुड़ाव कम हो गया था. वहीं, जिन्होंने पहली बार LLM इस्तेमाल किया, उनमें याददाश्त बेहतर थी और दिमाग के कई हिस्से सक्रिय दिखे.

इसके अलावा, LLM यूज़र्स ने खुद के लिखे निबंध को लेकर कम आत्मीयता महसूस की और उन्हें अपने ही विचारों को ठीक से उद्धृत करने में परेशानी हुई. यह संकेत करता है कि AI भले ही अस्थायी सहूलियत देता हो, लेकिन इससे दीर्घकालिक मानसिक क्षमताओं पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

Airtel और Vi की बढ़ी टेंशन! Jio के इस सालभर वाले प्लान ने मचा दी खलबली, मिलते हैं इतने सारे बेनिफिट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च
Samsung Diwali Offer : दिवाली धमाका! Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा 94 हजार तक का फायदा
दिवाली धमाका! Samsung Galaxy S26 Ultra पर मिल रहा 94 हजार तक का फायदा
Vivo Y32 5G Launch: पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी
Reddit Login Update: गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम
गेस्ट बनकर नहीं देख पाएंगे Reddit! कंपनी बदल रही है कंटेंट एक्सेस के नियम

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget