एक्सप्लोरर

Airtel और Vi की बढ़ी टेंशन! Jio के इस सालभर वाले प्लान ने मचा दी खलबली, मिलते हैं इतने सारे बेनिफिट्स

Reliance Jio: रिलायंस जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है और जिसके करोड़ों यूज़र्स हैं, उसने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद फायदेमंद सालाना प्लान पेश किया है.

Reliance Jio: रिलायंस जियो, जो कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है और जिसके करोड़ों यूज़र्स हैं, उसने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद फायदेमंद सालाना प्लान पेश किया है. यह प्लान उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है जो हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से परेशान हैं. 3599 रुपये कीमत वाला यह प्लान पूरे 365 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और ओटीटी कंटेंट की सुविधा एक साथ दी जा रही है.

हाल के दिनों में मोबाइल रिचार्ज दरों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके बाद यूज़र्स अब लंबे समय तक चलने वाले प्लान की ओर रुख कर रहे हैं. ऐसे में जियो का यह वार्षिक प्लान न सिर्फ बार-बार रिचार्ज से राहत देता है, बल्कि ढेरों डिजिटल सुविधाएं भी एक साथ उपलब्ध कराता है.

प्लान में मिलते हैं इतने सारे बेनिफिट्स

इस प्लान में यूज़र्स को पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, चाहे वे किसी भी नेटवर्क पर बात करें. साथ ही हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है जो साल भर में मिलाकर करीब 912GB से ज्यादा हो जाता है. इसके अलावा योग्य यूज़र्स के लिए 5G डेटा का अनलिमिटेड इस्तेमाल भी शामिल है. हालांकि दैनिक डेटा लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है लेकिन सामान्य ब्राउज़िंग के लिए यह फिर भी उपयोगी रहता है.

इस प्लान की खास बात यह है कि यह सिर्फ टेलीकॉम सुविधाओं तक सीमित नहीं है बल्कि इसमें मनोरंजन की दुनिया का भी स्वाद मिलता है. यूज़र्स को JioCinema Premium की 90 दिनों की फ्री सब्सक्रिप्शन दी जा रही है जिससे वे ढेरों फिल्में और वेब सीरीज़ का लुत्फ उठा सकते हैं.

इसके अलावा JioTV की सुविधा भी मिलती है, जहां लाइव टीवी चैनल्स और मनोरंजन से जुड़ी सामग्री उपलब्ध रहती है. साथ ही 50GB JioCloud AI स्टोरेज भी इस पैक में मुफ्त दी जा रही है जिसमें यूज़र्स अपने जरूरी डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं.

जो लोग हर महीने अलग-अलग रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं और एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें साल भर भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी का मज़ा मिले, उनके लिए 3599 रुपये का यह वार्षिक प्लान एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है.

बढ़ती टैरिफ दरों और डिजिटल कंटेंट की मांग को देखते हुए, यह प्लान किफायती होने के साथ-साथ एक ऑल-इन-वन पैकेज भी साबित होता है. जिन यूज़र्स को साल भर इंटरनेट का लगातार इस्तेमाल करना होता है, उनके लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प है जो सस्ती कीमत में काफी कुछ ऑफर करता है.

Airtel और Vi का सालभर वाला रिचार्ज प्लान

जैसे-जैसे मोबाइल डेटा की ज़रूरतें बढ़ रही हैं, टेलीकॉम कंपनियां भी अपने यूजर्स के लिए लंबे वैधता वाले प्लान्स पेश कर रही हैं. जियो की ही तरह अब Airtel और Vodafone-Idea (Vi) ने भी अपने ग्राहकों के लिए 3599 रुपये का वार्षिक प्लान लॉन्च कर रखा है. इन प्लान्स में एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल तक कॉलिंग, डेटा और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है. आइए जानते हैं Airtel और Vi के इस प्लान में क्या खास है और यह किसके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

Airtel का सालाना ऑफर

एयरटेल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 3599 रुपये की कीमत वाला एक साल का प्रीपेड प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर को पूरे 365 दिन की वैधता मिलती है. इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है. इसके साथ ही हर दिन 100 SMS फ्री दिए जाते हैं. इंटरनेट डेटा की बात करें तो इसमें रोजाना 2GB डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है.

हालांकि, जो ग्राहक 5G स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं और 5G कवरेज वाले क्षेत्र में रहते हैं उन्हें इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दी जा रही है. मनोरंजन के लिए इस रिचार्ज में Airtel Xstream Play और Hellotunes का एक्सेस भी मुफ्त मिलता है, जो यूजर्स को स्ट्रीमिंग और म्यूज़िक का एक्स्ट्रा मज़ा देता है.

Vi का वार्षिक प्लान

वोडाफोन-आइडिया भी अपने यूजर्स को 3599 रुपये में एक साल की वैधता वाला प्लान दे रही है, जिसमें ग्राहक पूरे साल यानी 365 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं और रोजाना 100 SMS भी फ्री में भेज सकते हैं. इस प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 2GB डेटा मिलता है, लेकिन जहां Vi का नेटवर्क 5G सपोर्ट करता है, वहां के यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलता है.

Vi का यह प्लान डेटा से जुड़े कुछ अतिरिक्त फीचर्स के साथ और भी आकर्षक बनता है. उदाहरण के लिए, इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है, जिसे "Half Day Unlimited Data" कहा गया है. इसके अलावा, वीकेंड डेटा रोलओवर का विकल्प भी इसमें शामिल है, जिससे बचे हुए डेटा का इस्तेमाल शनिवार-रविवार को किया जा सकता है. साथ ही, हर महीने 2GB फ्री डेटा बोनस "Data Delights" के तहत मिलता है, जो जरूरत पड़ने पर एक्टिवेट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

इज़राइल के दोस्त ने उड़ाया ऐसा Stealth ड्रोन! ईरान की भी कांप उठी रूह, जानिए कितनी खतरनाक है इसकी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget