एक्सप्लोरर

WhatsApp यूजर्स पर खतरा! 24 देशों में खतरनाक Spyware अटैक का खुलासा

Whatsapp Spyware Attack: दुनियाभर में WhatsApp यूजर्स एक गंभीर साइबर हमले के खतरे का सामना कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक उन्नत स्पायवेयर अटैक कम से कम 24 देशों में यूजर्स को निशाना बना रहा है,

Whatsapp Spyware Attack: दुनियाभर में WhatsApp यूजर्स एक गंभीर साइबर हमले के खतरे का सामना कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक उन्नत स्पायवेयर अटैक कम से कम 24 देशों में यूजर्स को निशाना बना रहा है, जिसमें अकेले इटली में 7 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

सबसे चौंकाने वाली बात

हैकर्स को किसी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं! वे बिना यूजर की अनुमति या किसी ऐक्शन के, उनके डिवाइस में घुसपैठ कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्पायवेयर इजरायली सर्विलांस फर्म Paragon Solutions से जुड़ा हुआ है. इस स्पायवेयर का इस्तेमाल पत्रकारों, एक्टिविस्ट्स और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के WhatsApp अकाउंट्स को हैक करने के लिए किया गया है.

"Zero-click" हैकिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें यूजर को किसी लिंक पर क्लिक करने या कोई ऐक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती. यही कारण है कि यह हमला बेहद खतरनाक माना जा रहा है, क्योंकि यह पारंपरिक सिक्योरिटी उपायों को पूरी तरह बायपास कर सकता है.

Meta ने WhatsApp अटैक की पुष्टि की

WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने इस हैकिंग हमले की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने स्पायवेयर गतिविधि को ट्रैक किया और तुरंत इटली की नेशनल साइबरसिक्योरिटी एजेंसी को सतर्क कर दिया.

अब तक पहचाने गए पीड़ितों में शामिल हैं:

लुका कैसारिनी – माइग्रेंट रेस्क्यू एक्टिविस्ट और Mediterranea Saving Humans के को-फाउंडर फ्रांसेस्को कैंसेलाटो – एक प्रसिद्ध इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट

कैसारिनी ने खुद यह खुलासा किया कि उन्हें WhatsApp की ओर से एक चेतावनी मिली थी, जिसमें बताया गया था कि उनका डिवाइस हैक हो गया है.

इतालवी सरकार ने जांच शुरू की

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के कार्यालय ने इस साइबर हमले की निंदा की है और आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय साइबरसिक्योरिटी एजेंसी इस मामले की पूरी जांच कर रही है. हालांकि, सरकार ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और गोपनीयता कारणों से पीड़ितों की पूरी सूची साझा करने से इंकार कर दिया है.

WhatsApp यूजर्स अपने डेटा की सुरक्षा कैसे करें?

  • WhatsApp को तुरंत अपडेट करें.
  • अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Two-Step Verification (2FA) ऑन करें.
  • अज्ञात कॉल्स और संदिग्ध मैसेज से बचें.

Zero-click हैकिंग तेजी से एक बड़ा खतरा बन रही है. इसलिए, WhatsApp यूजर्स को सतर्क रहने और अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए सभी ज़रूरी सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें:

ByteDance का नया AI टूल! एक फोटो से बन जाएगी रियल जैसी वीडियो, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget