एक्सप्लोरर

Cyber Fraud के कारण बड़ा नुकसान, 9 महीनों में लोगों ने गंवाए 107 करोड़ रुपये, ऐसे रहें सावधान

देश में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में साइबर फ्रॉड के कारण लोगों को 107 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है.

Cyber Fraud In India: देश में Cyber Fraud के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इस कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में साइबर फ्रॉड के कारण लोगों को 107.21 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. बता दें कि स्कैमर्स हर दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने की ताक में रहते हैं. कई लोग इनके जाल में फंसकर अपना नुकसान करवा बैठते हैं.

डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ बढ़े स्कैम

देश में पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट में भारी वृद्धि देखी गई है. इससे लोगों को सहूलियत तो हुई है, लेकिन इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते गए. बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के आंकड़े देखें तो एक चिंताजनक ट्रेंड सामने आ रहा है. पिछले कुछ सालों से एक लाख रुपये से अधिक की कीमत वाले फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं. 2015 में ऐसे 845 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें कुल 18.46 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. वित्तीय वर्ष 2024 में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 29,000 को पार कर गई थी और लोगों को कुल 177.05 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. इस साल अभी तक 13,384 मामले दर्ज हुए हैं और नुकसान की कीमत 107.21 करोड़ रुपये है.

इन तरीकों से बनाया जा रहा निशाना

वित्त मंत्रालय ने कहा कि अधूरी KYC वाले अकाउंट और फिशिंग अटैक्स के साथ अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. इन दिनों होटल बुकिंग से लेकर कूरियर डिलीवरी तक के नाम पर स्कैम चल रहे हैं. इनसे बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचें

  • सोशल मीडिया पर दिख रहे आकर्षक विज्ञापन के लालच में न आएं
  • अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से मिले मैसेज, ईमेल या दूसरी फाइल पर भरोसा न करें. इनमें दिए गए लिंक पर कभी क्लिक न करें.
  • किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी संवेदनशील जानकारी न दें.
  • बुकिंग या पूछताछ के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट ही इस्तेमाल करें. पेमेंट करने से पहले उसे सत्यापित कर लें. 

ये भी पढ़ें-

UPI यूज करने वालों के लिए बड़ी अपडेट, ट्रांजेक्शन पर लग सकती है फीस, सरकार कर रही यह प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होते हैं Portable Solar Panels? क्या खरीदने में है फायदा
क्या होते हैं Portable Solar Panels? क्या खरीदने में है फायदा
सोशल मीडिया पोस्ट से लीक हो जाएगी लोकेशन! जानें कैसे?
सोशल मीडिया पोस्ट से लीक हो जाएगी लोकेशन! जानें कैसे?
Jio Prime Membership: Jio Prime की एक साल सदस्यता लें, सालभर तक मिलेगी महंगे रिचार्ज से राहत
Jio Prime की एक साल सदस्यता लें, सालभर तक मिलेगी महंगे रिचार्ज से राहत
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget