एक्सप्लोरर

10 फरवरी को आने वाला है कोका कोला का स्मार्टफोन, ये फीचर्स फोन को बनाएंगे खास 

कोका कोला का नया स्मार्टफोन 10 फरवरी को भारत में लांच होगा. जानिए इस स्मार्टफोन में आपको क्या स्पेक्स मिलेंगे. 

Coca-Cola Smartphone: कोका कोला के नए स्मार्टफोन को लेकर लोग उत्सुक हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर इस स्मार्टफोन में उन्हें  खास क्या मिलेगा. अगर आप भी इस फोन को लेकर एक्साइटेड हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, ये पता लग चुका है कि Coca-Cola का नया स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा. रियल मी ने अपने नए कोका कोला स्पेशल एडिशन फोन यानी रियल मी 10 प्रो 5G को अगले हफ्ते लॉन्च करने की पुष्टि की है. कंपनी 10 फरवरी को कोका कोला का ये स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. रियल मी इंडिया ने एक ट्वीट के जरिए इस फोन का टीजर भी जारी किया है. कंपनी ने रियल मी 10 प्रो 5G को पिछले साल लांच किया था. इस नए एडिशन में लोगों को 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिलेगी जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. 


ऐसा दिखेगा फोन 

रियल मी ने ट्वीट कर बताया कि कोका कोला स्पेशल एडिशन फोन भारत में 10 फरवरी को लॉन्च होगा. यह रियल मी 10 प्रो 5G का एक स्पेशल एडिशन होगा. टीजर में आप देख सकते हैं कि ये फोन ब्लैक और लाल रंग के डुएल कलर टोन में दिखाई दे रहा है. इधर, टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz)) ने ट्विटर के जरिए ये बात शेयर की कि रियल मी 10 प्रो 5G  कोकोकोला स्पेशल एडिशन भारत के अलावा इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड और मलेशिया में भी लॉन्च होगा. साथ ही उन्होंने ये बताया कि फोन में डिजाइन के अलावा सब कुछ पहले जैसा ही होगा. 

रियल मी 10 प्रो 5G के स्पेसिफिकेशन

रियल मी ने पिछले साल रियल मी 10 प्रो 5G को लॉन्च किया था. इस फोन में आपको 6.7 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन मिलेगी जो 120 hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. मोबाइल फोन ऑक्टाकोर स्नैपड्रेगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें आपको 8GB रैम और 256gb तक की स्टोरेज मिलती है. कैमरा की बात करें तो मोबाइल फोन में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर मिलता है. यानी ये एक ड्यूल कैमरा सेटअप फोन है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. मोबाइल फोन 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

OPPO Reno 8T 5G भी हो रहा लॉन्च 

चीनी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी ओप्पो कल यानी 3 फरवरी को भारत में ओप्पो रेनो 8T 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी. स्मार्टफोन में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा साथ ही 4800 एमएएच का बैटरी सपोर्ट मिलता है. ये स्मार्टफोन 30,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये के बीच लांच हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp कॉल करना अब होगा और आसान, होमस्क्रीन पर मिलेगी ये खास सुविधा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget