एक्सप्लोरर

घर पर ऐसे करें कीबोर्ड की सफाई, महीनों तक साफ नहीं करते हैं तो जरा ये पढ़िए

लैपटॉप और डेस्कटॉप के कीबोर्ड पर की गई एक रिसर्च में ये पाया गया कि करीब 80 फीसदी कीबोर्ड में हानिकारक बैक्टीरिया पाए गए जो व्यक्ति को बीमार कर सकते हैं.

Keyboard Cleaning: गैजेट आज हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. लैपटॉप ओर डेस्कटॉप के बिना न दफ्तरों में कामकाज संभव है और न घर में. लैपटॉप ओर डेस्कटॉप पर कुछ भी टाइप करने के लिए हम कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं. कीबोर्ड को साफ रखना भी बेहद जरूरी है क्योंकि अगर आप इसकी सफाई नहीं करते हैं तो इससे आपका कीबोर्ड तो खराब होगा ही साथ ही आप कई बीमारी का भी शिकार हो सकते हैं. जी हां, 2018 में की गई एक रिसर्च में 25 कीबोर्ड और 25 सेलफोन टेस्ट किए गए. इस टेस्ट में रिसर्चर्स ने पाया कि करीब 96% कीबोर्ड ऐसे थे जिसमें बीमार करने वाले बैक्टीरिया (Bacillus और staphylococci ) मौजूद थे. 

दरअसल, जब हम लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं तो कीबोर्ड में धूल जमते रहती है या कई बार तो खाने पीने का सामान भी इसमें गिर जाता है और फिर ये कीबोर्ड में इकट्ठा होते रहता है. इससे फिर कुछ छोटे बैक्टीरिया इसमें पनप जाते हैं जो हमारे हाथों के संपर्क में आकर शरीर में जा सकते हैं. विशेषकर इंफेक्शन और सर्दी-जुखाम का खतरा ज्यादा रहता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने कीबोर्ड की सफाई घर पर नियमित तौर पर करते रहें. 

इस तरह करें कीबोर्ड की सफाई

कीबोर्ड की सफाई करने के लिए आप एक सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला छोटा ब्रश लें. इसके अलावा स्क्रीन वाइप, माइक्रोफाइबर क्लॉथ और 1 कैन कंप्रेस्ड एयर या आप चाहे तो ड्रायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

-कीबोर्ड को साफ करने के लिए सबसे पहले लैपटॉप को बंद कर दें और प्लग से भी निकाल दें.
-लैपटॉप या डेस्कटॉप के कीबोर्ड को हाथ में पकड़े और इसको हल्का हिलाएं ताकि इसके अंदर अगर कोई मोटा पार्टिकल जमा है तो वो निकल सके. 
-अब ब्रश की मदद से कीबोर्ड की सफाई करें और फिर एयर कंप्रेसर की मदद से कीबोर्ड के अंदर मौजूद गंदगी को फिर साफ करें. 
-बटन से जो भी गंदगी बाहर निकली है उसे स्क्रीन वाइफ या माइक्रोफाइबर कपड़े के जरिए हल्के-हल्के से हटाए. 

ध्यान रखें, लैपटॉप या कीबोर्ड को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छे से ड्राई कर लें. ऐसा न हो कि इसमें किसी भी प्रकार का लिक्विड या पानी जमा हो. दरअसल, कई लोग कीबोर्ड को साफ करने के लिए बाजर में आने वाले अलग-अलग लिक्विड का भी इस्तेमाल करते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप तभी लैपटॉप को ऑन करें जब ये अच्छे से सूख जाएं. 

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में सीखिए! आईफोन की वॉट्सएप में डॉक्यूमेंट्स की फॉर्म में फोटो या वीडियो भेजने का तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स
AI से आवाज चेंज करके हो रही ठगी, तुरंत जान लें सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget