एक्सप्लोरर

अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे

Chinese CCTV Banned In India: भारत में अब घरों, दुकानों और ऑफिसेस पर 'चाइनीज नजर' नहीं रहेगी. ताजा नियमों के तहत भारत में चाइनीज सीसीटीवी कैमरों की बिक्री बैन हो गई है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • भारत में 1 अप्रैल से चीनी CCTV कैमरों की बिक्री पर रोक.
  • सुरक्षा कारणों से सरकार ने लागू किए नए STCQ नियम.
  • घरेलू कंपनियां बढ़ाईंगी उत्पादन, चीनी उत्पादों को झटका.
  • पुराने चीनी CCTV कैमरों पर अभी कोई नई रोक नहीं.

Chinese CCTV Banned In India: अब भारत पर 'चाइनीज नजर' नहीं रहेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार ने आज यानी 1 अप्रैल से चाइनीज कंपनियों के इंटरनेट-कनेक्टेड CCTV कैमरा और उससे जुड़े हार्डवेयर बेचने पर रोक लगा दी है. इसका असर हिकविजन, डाहुआ और टीपी-लिंक जैसी चाइनीज कंपनियों पर पड़ेगा. 1 अप्रैल से भारत में नए स्टैंडर्डाइजेशन टेस्टिंग एंड क्वालिटी सर्टिफिकेशन (STCQ) नियम लागू हो गए हैं. इससे भारत में CCTV कैमरे बेचने से पहले सरकार से अप्रूवल लेना जरूरी हो गया है. यह नियम CCTV कैमरे और वीडियो सर्विलांस प्रोडक्ट बेचने वाली सभी कंपनियों पर लागू होगा. 

क्यों लिया गया Chinese CCTV को बैन करने का फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार कनेक्टेड डिवाइसेस के लिए सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को कड़ा करना चाहती है. इसके तहत अब चाइनीज कंपनियों के प्रोडक्ट्स और चाइनीज कंपनियों में बने चिपसेट वाले प्रोडक्ट्स को सर्टिफाई नहीं किया जाएगा. सर्टिफिकेट न मिलने की सूरत में चाइनीज कंपनियों के प्रोडक्ट्स अपने आप ही मार्केट में बिकने बंद हो जाएंगे. इससे चाइनीज कंपनियों के डोमिनेंस पर असर पड़ना तय है. पिछले साल तक भारत में बिकने वाले कुल CCTV कैमरा में से एक तिहाई चाइनीज कंपनियों के होते थे. हालांकि, अब घरेलू कंपनियों के आ जाने से यह तस्वीर बदली है.

घरेलू कंपनियों का बढ़ रहा है दबदबा

पिछले कुछ समय से घरेलू कंपनियों का दबदबा बढ़ रहा है. ये कंपनियां चीन की बजाय ताइवान में बने चिपसेट यूज कर रही हैं और इन्होंने अपने फर्मवेयर को लोकलाइज किया है. घरेलू कंपनियों के दबदबे की बात करें तो काउंटरप्वाइंट रिसर्च के मुताबिक, किफायती सेगमेंट में फरवरी में कुल CCTV बिक्री में भारतीय कंपनियों का हिस्सा करीब 80 प्रतिशत था. वहीं प्रीमियम सेगमेंट में Bosch और Honeywell जैसी मल्टीनेशनल कंपनियां बाजी मारने में सफल रहीं. 

CCTV कैमरों को लेकर क्या हैं नए नियम?

बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी अप्रैल, 2024 में एसेंशियल रिक्वायरमेंट नॉर्म्स लेकर आई थी. इसके तहत कंपनियों को चिपसेट और दूसरे जरूरी कंपोनेंट के बारे में यह जानकारी देनी होगी कि वो कहां से बने हुए हैं. साथ ही यह भी एनस्योर किया जाएगा कि इनमें कोई ऐसी खामी न हो, जिससे अनऑथराइज्ड रिमोट एक्सेस मिल सके. इन नियमों की पालना के लिए कंपनियों को दो साल का समय दिया गया था. 

क्या घरों में लगे पुराने Chinese CCTV कैमरे हटाने होंगे?

घरों, ऑफिस और दुकानों में लगे पुराने Chinese CCTV कैमरों को लेकर सरकार की तरफ से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. ऐसे में इन्हें पहले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, आप एहतियात के तौर पर इनकी गैर-जरूरी इंटरनेट एक्सेस और P2P और UPnP जैसे ऑप्शन बंद कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

एक से बढ़कर एक, अप्रैल में एंट्री मारने को तैयार हैं इन कंपनियों के नए स्मार्टफोन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget