एक से बढ़कर एक, अप्रैल में एंट्री मारने को तैयार हैं इन कंपनियों के नए स्मार्टफोन्स
Phone Launch In April 2026: Realme 16, Redmi Note 15 SE, Vivo V70 FE, OnePlus Nord 6 और Oppo Find X9 Ultra को इस महीने लॉन्च किया जाएगा.

Phone Launch In April 2026: इस महीने एक से बढ़कर एक शानदार फोन बाजार में एंट्री मारने के लिए तैयार हैं. अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं तो अप्रैल में आपके लिए कई नए ऑप्शन मौजूद हो जाएंगे. ओप्पो, रियलमी, वीवो, शाओमी और वनप्लस जैसी कंपनियां नए फोन उतारने की तैयारी में हैं. इनमें से कई कंपनियां पहले ही हफ्ते में अपने प्रोडक्ट को लॉन्च कर देगी. आइए एक नजर डालते हैं कि इस महीने कौन-कौन से फोन लॉन्च होने वाले हैं और उनमें क्या-क्या फीचर्स हो सकते हैं.
Realme 16
चाइनीज कंपनी रियलमी कंफर्म कर चुकी है कि वह 2 अप्रैल को अपना नया स्मार्टफोन Realme 16 लॉन्च करेगी. इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 4,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. ड्यूरैबिलिटी को देखा जाए तो इस फोन को वाटर और डस्ट से रजिस्टेंट के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. इस फोन में 7,000mAh की बैटरी होगी, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
Redmi Note 15 SE
2 अप्रैल को ही शाओमी Redmi Note 15 Special Edition को लॉन्च करेगी. इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है. फोन के रियर में 108MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलेगा. फोन में गोल्ड-टोन्ड फ्रेम और वीगन लेदर फिनिश मिलेगी.
Vivo V70 FE
वीवो भी 2 अप्रैल को ही V70 FE को लॉन्च करेगी. इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा होगा. 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले वाले इस फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. कंपनी इसे 7,000mAh के बैटरी पैक से लैस कर सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.
OnePlus Nord 6
OnePlus Nord 6 को 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. इसमें 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसके 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है. लीक्स की मानें तो इसमें 9,000mAh बैटरी दी जा सकती है. यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है और इसमें कई कलर ऑप्शन मिलेंगे.
Oppo Find X9 Ultra
ओप्पो का Find X9 Ultra इसी महीने लॉन्च होगा. इसमें 6.82 इंच का Quad HD LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा. यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा. ओप्पो अपने इस फोन में 6,000mAh का बैटरी पैक देगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.
ये भी पढ़ें-
LPG शॉर्टेज: बुकिंग के नाम पर चल रहे हैं कई स्कैम, सरकार ने दी यह जरूरी सलाह
Source: IOCL



























