एक्सप्लोरर

गूगल क्रोम यूजर्स हो जाएं अलर्ट, विंडोज और मैकबुक डिवाइसेस पर यह खतरा, सरकार ने दी वार्निंग

सरकारी एजेंसी CERT-In ने एक बार फिर गूगल क्रोम को लेकर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. दरअसल, क्रोम में कुछ खामियां पाई गई हैं, जिससे आपके डिवाइस को हैक किया जा सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • गूगल क्रोम में सुरक्षा खामियों के कारण हाई-रिस्क अलर्ट जारी।
  • हैकर पुराने वर्जन का फायदा उठाकर डिवाइस एक्सेस कर सकते हैं।
  • CERT-In ने यूजर्स से तुरंत क्रोम अपडेट करने की सलाह दी।
  • अपडेटेड वर्जन से सुरक्षा खामियां ठीक हो जाती हैं।

अगर आप अपने विंडोज, मैक या Linux डिवाइस पर गूगल क्रोम यूज करते हैं तो सतर्क हो जाने की जरूरत है. सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम को लेकर हाई-रिस्क सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. दरअसल, क्रोम में कई ऐसी खामियों का पता चला है, जिनका फायदा उठाकर हैकर आपके डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं. गौरतलब है कि गूगल क्रोम दुनिया का सबसे ज्यादा यूज होने वाला ब्राउजर है और भारत में भी करोड़ों लोग ऑफिस से लेकर घर के काम तक इसे यूज करते हैं. ऐसे में यूजर्स की बड़ी संख्या पर यह खतरा मंडरा रहा है.

क्रोम के पुराने वर्जन में मिली खामियां

CERT-In की वार्निंग के मुताबिक, विंडोज और मैक पर क्रोम के 143.0.7499.40/41 से पुराने और Linux पर 143.0.7499.40 से पुराने वर्जन में ये खामियां मिली हैं. क्रोम के V8 इंजन में टाइप कंफ्यूजन और रेस कंडीशन, स्प्लिट व्यू और मीडिया हैंडलिंग आदि के कारण ये खामियां आई हैं. इनका फायदा उठाकर रिमोट अटैकर आपके डिवाइस में सेंध लगा सकता है. हैकर्स दूर बैठे-बैठे इन खामियों के कारण आपको मलेशियस वेबपेज खोलने पर मजबूर कर सकते हैं, जिससे आपका जरूरी डेटा उनके हाथ लग सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं, इन खामियों के चलते वो सिस्टम की सिक्योरिटी को भी बाइपास कर सकते हैं. 

यूजर को तुरंत यह काम करने की सलाह

CERT-In ने यूजर्स को गूगल क्रोम को जल्दी से जल्दी अपडेट करने की सलाह दी है. इन खामियों को दूर करने के लिए गूगल ने सिक्योरिटी पैचेज जारी कर दिए हैं और क्रोम को अपडेट कर इन्हें इंस्टॉल किया जा सकता है. इसके लिए क्रोम ओपन करें और हेल्प में जाकर अबाउट गूगल क्रोम पर क्लिक करें. यहां अगर कोई पेंडिंग अपडेट दिख रही है तो इसे तुरंत इंस्टॉल कर लें. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि हमेशा अपने डिवाइस के सॉफ्टवेयर और ऐप्स आदि को अपडेटेड रखें, जिससे इस तरह के खतरे कम हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें-

आखिरकार iPhone 18 सीरीज में मिल सकता है यह धाकड़ फीचर, सालों से था इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget