एक्सप्लोरर

घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

Mesh Wi-Fi सिस्टम कई नेटवर्क पॉइंट्स की मदद से घर के अलग-अलग हिस्सों तक सिग्नल पहुंचाता है. जानिए यह टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है और सामान्य राउटर साथ ही Wi-Fi Extender से कितनी अलग है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • मेष सभी नोड्स से एक निर्बाध नेटवर्क देता है.,

घर में Wi-Fi लगा हो, लेकिन दूसरे कमरे में जाते ही इंटरनेट धीमा पड़ने लगे, वीडियो बार-बार रुकने लगे या ऊपर की मंजिल पर सिग्नल मिलना मुश्किल हो जाए, तो इसकी वजह सिर्फ इंटरनेट की स्पीड नहीं होती है. कई बार राउटर की पहुंच भी इसके लिए जिम्मेदार होती है. आमतौर पर Wi-Fi राउटर एक ही जगह रखा होता है और वहीं से पूरे घर में सिग्नल भेजता है, लेकिन दूरी बढ़ने और बीच में दीवारें आने से सिग्नल कमजोर हो सकता है. ऐसे में Mesh Wi-Fi सिस्टम काम आता है.

यह एक डिवाइस पर निर्भर रहने की जगह घर के अलग-अलग हिस्सों में कई नेटवर्क पॉइंट लगाकर Wi-Fi की पहुंच बढ़ाता है. खास बात यह है कि इन सभी पॉइंट्स के लिए अलग-अलग नेटवर्क से जुड़ने की जरूरत नहीं होती है. तो आइए जानते हैं कि Mesh Wi-Fi की टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है और यह सामान्य राउटर से कितनी अलग है. 

क्या होता है Mesh Wi-Fi सिस्टम?

Mesh Wi-Fi एक ऐसा नेटवर्क है, जिसमें मेन राउटर के साथ एक या उससे ज्यादा सैटेलाइट डिवाइस जुड़े होते हैं. मेन राउटर मॉडेम के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट होता है, जबकि बाकी डिवाइस घर के दूसरे हिस्सों तक सिग्नल पहुंचाते हैं. इन सभी का मकसद एक ही Wi-Fi नेटवर्क की कवरेज बढ़ाना है. इस सिस्टम में फोन, लैपटॉप और टैबलेट जैसे डिवाइस एक ही नेटवर्क नाम और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं. इससे घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में जाने पर बार-बार नेटवर्क बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

कैसे काम करती है Mesh Wi-Fi की टेक्नोलॉजी?

Mesh सिस्टम में मेन राउटर इंटरनेट कनेक्शन को संभालता है. इसके बाद घर के अलग-अलग हिस्सों में लगाए गए सैटेलाइट या नोड्स नेटवर्क को आगे बढ़ाते हैं. ये नोड्स मेन राउटर या दूसरे नोड्स के साथ कम्युनिकेट करके Wi-Fi की पहुंच बढ़ाते हैं.  जब कोई यूजर घर में एक जगह से दूसरी जगह जाता है, तो उसका डिवाइस उपलब्ध नेटवर्क पॉइंट्स के बीच अपने आप कनेक्शन बदल सकता है. इससे पूरे घर में इंटरनेट इस्तेमाल करना आसान होता है. 

यह भी पढ़ें - भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च

Mesh Wi-Fi और सामान्य राउटर में क्या अंतर है?

सामान्य राउटर एक ही जगह से Wi-Fi सिग्नल भेजता है. इसमें दूरी बढ़ने या दीवारों जैसी रुकावटों के कारण सिग्नल कमजोर हो सकता है. इसके मुकाबले Mesh सिस्टम कई पॉइंट्स के जरिए कवरेज देता है. छोटे घर या अपार्टमेंट में सामान्य राउटर सही हो सकता है, लेकिन बड़े और कई मंजिलों वाले घरों में Mesh सिस्टम ज्यादा यूजफुल साबित हो सकता है. जरूरत पड़ने पर इसमें अतिरिक्त सैटेलाइट भी जोड़े जा सकते हैं, हालांकि इसकी कीमत सामान्य राउटर से ज्यादा हो सकती है. 

Wi-Fi Extender से कैसे अलग है Mesh सिस्टम?

Wi-Fi Extender मौजूदा राउटर के सिग्नल को पकड़कर उन जगहों तक पहुंचाता है, जहां नेटवर्क कमजोर है. कई पारंपरिक एक्सटेंडर अलग नेटवर्क नाम बनाते हैं, जिससे यूजर को जरूरत के हिसाब से नेटवर्क बदलना पड़ सकता है. Mesh सिस्टम में सभी नोड्स एक ही नेटवर्क का हिस्सा होते हैं. अगर घर के कई हिस्सों में सिग्नल की समस्या है, तो यह बेहतर ऑप्शन  हो सकता है. वहीं सिर्फ एक कमरे तक Wi-Fi पहुंचाने के लिए एक्सटेंडर भी सही हो सकता है. 
 
यह भी पढ़ें - हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget