एक्सप्लोरर

टिकटॉक को बैन करने वाले ट्रम्प प्रशासन के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर खिलाफ सोमवार को केस दायर करेगी बाइटडांस

कंपनी ने कहा कि, हमारे पास न्यायिक व्यवस्था के माध्यम से एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को चुनौती देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

नई दिल्लीः चीन के वीडियो-शेयरिंग एप्लिकेशन टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने रविवार को कहा है कि वह स्थानीय समयानुसार सोमवार को अमेरिका में अपनी सर्विस पर प्रतिबंध लगाने वाले ट्रम्प प्रशासन के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर खिलाफ मुकदमा दायर करेगी. ग्लोबल टाइम्स को कंन्फर्म करते हुए कंपनी ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा, "लगभग एक साल से हम अमेरिकी सरकार के साथ उनकी चिंताओं को दूर करने के तरीकों की तलाश करने के लिए ईमानदारी से लगे हुए हैं." कंपनी ने की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हालांकि, अमेरिकी सरकार ने तथ्यों से मुंह मोड़ लिया है और सामान्य कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन किया है. यहां तक कि कंपनियों के बीच की कमर्शियल नेगोशिएशन में अपनी इच्छा को थोपने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने कहा कि " यह सुनिश्चित करने के लिए कि कानून के शासन की अवहेलना नहीं की जाए और हमारी कंपनी और यूजर्स को फेयर तरीके से ट्रीट किया जाए, हमारे पास न्यायिक व्यवस्था के माध्यम से एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को चुनौती देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है" अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 6 अगस्त को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए, जिसमें 45 दिनों तक के लिए बाइटडांस के साथ किसी भी अमेरिकी लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया था. 14 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किया, जिसमें इसे 90 दिनों के भीतर अमेरिका में टिकटॉक के ऑपरेशन्स में अपने इंटरेस्ट को डिवेस्ट करने के लिए कहा गया था. टिकटॉक के अमेरिकी बिजनेस को खरीदने के लिए ओरेकल और माइक्रोसॉफ्ट सहित कई कंपनियां ने बातचीत की है. वहीं, एक सप्ताह के भीतर ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ यह दूसरा मुकदमा है. ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका में वीचैट यूजर्स के एक ग्रुप ने इस पर प्रतिबंध को चुनौती देते ट्रम्प प्रशासन पर मुकदमा दायर किया. यह भी पढ़ें- अमेरिकी चुनाव: राष्ट्रपति ट्रंप का कैंपेन वीडियो जारी, ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ के साथ नजर आए पीएम मोदी उत्तर कोरियाः तानाशाह किम जोंग उन के कोमा में होने का दावा, बहन किम यो जोंग को मिली सत्ता की शक्तियां!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?
WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget