एक्सप्लोरर

अमेरिकी चुनाव: राष्ट्रपति ट्रंप का कैंपेन वीडियो जारी, ‘हाउडी मोदी’ और ‘नमस्ते ट्रंप’ के साथ नजर आए पीएम मोदी

यह वीडियो हाउडी मोदी के इवेंट के साथ शुरू होता है, जहां पूरे अमेरिका से भारतीय मूल के लगभग 50,000 लोग शामिल हुए थे. वीडियो में मोदी और ट्रंप एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए स्टेज पर आते दिखाई दे रहे हैं.

वॉशिगटन: अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. ऐसे में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही राजनीतिक पार्टियां दो मिलियन से ज्यादा इंडियन अमेरिकन वोटर्स को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. इस बीच रिपब्लिकन पार्टी ने 'हाउडी मोदी' और 'नमस्ते ट्रंप' इवेंट्स का एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में ह्यूस्टन में आयोजित 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम और अहमदाबाद में आयोजित 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में दोनों नेताओं के भाषण को जोड़कर दिखाया गया है. इस वीडियो को '4 साल और' टाइटल दिया गया है.

इन दोनों कार्यक्रमों में ट्रंप और मोदी ने एक साथ भारी भीड़ को संबोधित किया था. अब राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार के लिए किंबर्ली गुइलफॉयल ने दोनों नेताओं का वीडियो शेयर किया है. किंबर्ली ने लिखा, "अमेरिका का भारत के साथ एक खास रिश्ता है. हमारे कैंपन को भारतीय अमेरिकियों का समर्थन प्राप्त है."

वीडियो में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप क्या कह रहे हैं.. यह वीडियो हाउडी मोदी के इवेंट के साथ शुरू होता है. यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2019 को टेक्सास के ह्यूस्टन में आयोजित किया गया था, जहां पूरे अमेरिका से भारतीय मूल के लगभग 50,000 लोग शामिल हुए थे. वीडियो में मोदी और ट्रंप एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए स्टेज पर आते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद पीएम मोदी स्टेज पर खड़े होकर ट्रंप का परिचय देते हुए कहते हैं, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. मिस्टर प्रेसिडेंट ने मुझे साल 2017 में अपने परिवार से मिलवाया और आज, मुझे यह मौका मिला है कि मैं आपको अपने परिवार से मिलवाऊं."

इसके बाद वीडियो में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का एक हिस्सा दिखाया जाता है. 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम इसी साल 24 फरवरी को अहमदाबाद में आयोजित किया गया था. इस दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भारत यात्रा पर आए थे. चुनावी अभियान के लिए जारी किया गया वीडियो में ट्रंप बोल कह रहे हैं कि अमेरिका, भारत से प्यार करता है. अमेरिका, भारत का सम्मान करता है. अमेरिका हमेशा भारतीयों का वफादार दोस्त रहेगा.

ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना से अबतक 8 लाख 7 हजार मरीजों की मौत, 24 घंटे में आए 2.50 लाख नए मामले अमेरिका में कल 952 कोरोना मरीजों की मौत, ब्राजील में 46 हजार नए मामले, दोनों देशों में कुल 94 लाख संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget