एक्सप्लोरर

Budget 2024: इस ऐप में मिलेगी बजट की पूरी जानकारी, हिंदी और इंग्लिश में डाउनलोड कर पाएंगे PDF

Central Budget 2024: भारत सरकार ने 2024 का अंतरिम बजट पेश कर दिया है, जिसे यूजर्स सरकारी मोबाइल ऐप यूनियन बजट पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पढ़ सकते हैं, और डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Union Budget App: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस 2024 का बजट पेश कर दिया है. यह एक अंतरिम बजट था, क्योंकि इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं, इसलिए पूरा बजट जुलाई 2024 में नई सरकार बनने के बाद पेश किया जाएगा. यह मोदी सरकार के दूसरे टर्म का आखिरी बजट था. वित्त मंत्री ने इस बजट को डिजिटल माध्यम से पेश किया है. 

आपको बता दें कि पिछले तीन साल से हर बार बजट को डिजिटली पेश किया जा रहा है. सरकार साल 2021 से पेपरलेस यानी डिजिटल बजट पेश कर रही है. ऐसे में लोगों के मन में हमेशा एक सवाल रहता है कि उन्हें बजट की पूरी जानकारी किस ऐप पर मिलेगी? 

किस ऐप में मिलेगी बजट की पूरी डिटेल?

अगर आप आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 2024-24 के अंतरिम बजट की पूरी जानकारी किसी एक ऐप पर जानना चाहते हैं, तो आप भारत सरकार द्वारा जारी की गई यूनियन बजट (Union Budget) मोबाइल ऐप  का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इस ऐप के जरिए कोई भी यूजर्स बजट का पूरा दस्तावेज पढ़ सकता है, उसे डाउनलोड कर सकता है, उसे आसान भाषा में समझ सकता है. यूजर्स को इस ऐप में केंद्रीय सरकार के बजट से संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स मिल जाएंगे. इनमें फाइनेंस बिल, डिमांड्स फॉर गांट्स, एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट जैसे कई अन्य डॉक्यूमेंट्स भी शामिल होंगे.

कब लॉन्च हुआ था ऐप?

आपको बता दें कि यह एक सरकारी ऐप है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2021 में पेश होने वाले बजट से पहले लॉन्च किया था. इस ऐप को एनआईसी यानी नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (National Informatics Centre) ने बनाया था. यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है. 

इस ऐप में यूजर्स को बजट से संबंधित तमाम चीजों के डॉक्यूमेंट्स को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में पढ़ने, जानने और डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा. यूजर्स इन डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट भी करवा सकते हैं. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों जगहों पर उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Samsung इस साल से भारत में लैपटॉप बनाना करेगा शुरू, नोएडा स्थित फैक्ट्री में बनेगा डिवाइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eSIM Transfer: ई-सिम को दूसरे फोन में करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
ई-सिम को दूसरे फोन मे करना है ट्रांसफर? जान लें क्या है तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
यूट्यूब पर ऐड से परेशान हैं? तो आजमाएं ये तरीका
Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget