एक्सप्लोरर

Samsung इस साल से भारत में लैपटॉप बनाना करेगा शुरू, नोएडा स्थित फैक्ट्री में बनेगा डिवाइस

Samsung Laptops: सैमसंग कंपनी इस साल यानी 2024 से भारत के नोएडा में स्थित अपनी फैक्ट्री में लैपटॉप बनाने की शुरुआत करने जा रहा है. अब सैमसंग के मेड इन इंडिया लैपटॉप जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होंगे.

Samsung Laptop: स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप इंडस्ट्री भी भारत में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. खासतौर पर कोविड-19 के बाद बहुत सारे लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, बच्चों ने स्टडी फ्रॉम होम करना शुरू किया तो लैपटॉप की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई, जिसका असर अभी तक देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि अब साउथ कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग भी भारत में स्थित अपनी फैक्ट्री में लैपटॉप बनाना भी शुरू करने वाली है.

सैमसंग का लैपटॉप वाला प्लान

हालांकि, भारत की लैपटॉप मार्केट में सैमसंग एक बहुत बड़ा ब्रांड नहीं है. ज्यादातर यूजर्स Hp, Dell, Lenovo, Asus जैसी कंपनियों के लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं, और सैमसंग इन सभी कंपनियों से काफी पीछे हैं, लेकिन अब कंपनी स्मार्टफोन की तरह लैपटॉप की मार्केट में भी अपनी धाक जमाना चाहती है. इस कारण से सैमसंग मोबाइल एक्सप्रीरियंस के हेड और प्रेसिडेंड टी.एम. रोह ने लाइव मिंट को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है कि सैमसंग इस साल से भारत में लैपटॉप बनाना शुरू करेगा. 

सैमसंग के इस प्रमख अधिकारी  ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने को लेकर सरकार की पहल की सराहना की है. आर. एम रोह ने आगे कहा कि नोएडा (नोएडा में स्थित सैमसंग की फैक्ट्री) वैश्विक स्तर पर सैमसंग का दूसरा सबसे बड़ा बेस है.

दरअसल, भारत सरकार ने अगस्त 2023 में लैपटॉप और टैबलेट के आयात पर रोक लगा दी थी. हालांकि, व्यापक आलोचना के बाद इस नोटिफिकेशन को तुरंत वापस ले लिया गया था. आयात पर प्रतिबंध का उद्देश्य विदेशी देशों पर भारत की निर्भरता को कम करना था, और सरकार के इस फैसले के बाद ही सैमसंग ने भारत में लैपटॉप मैन्यूफैक्चरिंग शुरू करने का फैसला लिया है.

सैमसंग का फ्यूचर प्लान

सैमसंग का लक्ष्य विभिन्न गैलेक्सी एआई फीचर्स पेश करके गैलेक्सी लैपटॉप की संख्या बढ़ाना है. कंपनी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि हाई-एंड गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स गैलेक्सी लैपटॉप पर स्विच करेंगे. गैलेक्सी एआई और अन्य फीचर्स की शुरूआत से ब्रांड को इंडस्ट्री में बढ़ते रिप्लेसमेंट साइकिल से उबरने में मदद मिलेगी.

सैमसंग का इरादा 2024 में 100 मिलियन से अधिक यूजर्स के लिए गैलेक्सी एआई को लाना है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी बदल जाएगा. सैमसंग भारत के नोएडा स्थित प्लांट में लैपटॉप  बनाएगा और एक उम्मीद के मुताबिक कंपनी हर साल भारत में करीब 60,000 से 70,000 लैपटॉप का उत्पादन  कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: OnePlus ने लिया बड़ा फैसला, डिवाइस की सुरक्षा के लिए ऐप डिफेंस एलायंस के साथ मिलाया हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refrigerator Power Consumption Tips: खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
खाली या भरा हुआ... फ्रिज कब खाता है ज्यादा बिजली?
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
क्या खत्म हो जाएगा बैक्टीरिया का खेल? AI से बनाए गए नए वायरस
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Earbuds काम नहीं कर रहे? बदलने से पहले चेक करें ये चीज
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट
Amazon-Flipkart पर फ्रीडम सेल शुरू, स्मार्टफोन-ईयरबड्स पर तगड़ा डिस्काउंट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget