एक्सप्लोरर

अब घर पर मिलेगा रियल सिनेमा जैसा मजा, आ गया Blaupunkt का खास Ultra HD 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी

Blaupunkt के इस 55 इंच वाले टीवी में 60W का साउंड आउटपुट मिलेगा. इसकी साउंड क्वालिटी काफी बेहतर है. फुल वॉल्यूम में भी आवाज फटती नहीं है. आइए जानते हैं इस टीवी की कीमत और परफॉरमेंस के बारे में.

इस कोरोना काल में जब सिनेमा हाल बंद हैं और तीसरी लहर को देखते हुए आगे पूरी तरह से खुलने की संभावना कम ही है. तो ऐसे में फिल्मों का मजा एक छोटे से टीवी में भला कैसे मिलेगा. आजकल तो OTT का जमाना है और बड़ी फिल्मे और वेब सीरिज भी इन्हीं OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने लगी हैं. यानी फुल एंटरटेनमेंट अब घर पर ही मिल रहा है. लेकिन इन सब का फुल मज़ा तो एक बिग साइज़ टीवी पर ही आता है. ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए मार्किट में भी कम बजट के बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्ट टीवी आने लगे हैं जिसकी वजह से लगातार टीवी का मार्केट ग्रोथ कर रहा है. अगर आप भी अपने घर के लिए एक बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो जर्मनी की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Blaupunkt का नया 55 इंच (55CSA7090) वाला एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.
 
डिजाइन और डिस्प्ले
Blaupunkt के इस 55 इंच (55CSA7090) वाले एंड्राइड स्मार्ट टीवी का डिजाइन बेहद प्रीमियम है, इसके पीछे कनेक्टिविटी के इसमें 3 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स, ANT, AV/TV, optical और RJ 45 पोर्ट्स दिए हैं, वहीं इस टीवी में Wifi और Bluetooth जैसे फीचर्स मिलते हैं. अपने सेगमेंट में यह सबसे प्रीमियम और शानदार डिजाइन वाला स्मार्ट टीवी है. यह टीवी,  55 इंच Ultra HD (4K) डिस्प्ले से लैस है जिसका Resolution 3840x2160 पिक्सल है. कंपनी ने इसमें IPS पैनल लगाया है, जोकि 500 nits ब्राइटनेस से लैस हैं, इसके अलावा इसमें HDR10+ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिसकी मदद से रिच और शानदार कलर्स मिलते हैं.बेज़ेल लैस डिजाइन की वजह से इसमें मैक्सिमम व्यू एरिया मिलता है. इसका व्यू एंगल 178 Degree है. यह 60 Hz रिफ्रेश रेट के साथ है. इस टीवी का डिस्प्ले रिच और ब्राइट है और इसमें कलर्स काफी निखर कर आते हैं.

लिया जा सकता है गेमिंग का भी मजा
इसमें अलग-अलग पिक्चर मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप विडियो देखने समय अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं. 60 Hz रिफ्रेश रेट होने के बाद भी इसमें फास्ट विडियो आसानी से Blur free चलते हैं. इस टीवी पर गेमिंग का भी मजा लिया जा सकता है. आप इसमें USB ड्राइव और हार्ड डिस्क ड्राइव की लगा कर अपने पसंदीदा विडियो, फोटो और म्यूजिक का मजा ले सकते हैं.

साउंड एंड फीचर्स
आमतौर पर स्मार्ट टीवी में 20W से 30W का स्टैंडर्ड साउंड आउटपुट मिलता है जबकि Blaupunkt के इस 55 इंच वाले टीवी में 60W का साउंड आउटपुट मिलेगा. साउंड क्वालिटी काफी बेहतर है. फुल वॉल्यूम में भी आवाज़ फटती नहीं है और आपको बेहतर बास भी मिलता है. ऐसे में मूवी, वेब सीरिज, ऑडियो म्यूजिक सुनने में काफी मज़ा आएगा, इसका साउंड इतना तेज है कि आपको शायद अलग से साउंडबार लेने की जरूरत ही न पड़े. इसमें 6 अलग-अलग साउंड मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से यूज़ कर सकते हैं. यह टीवी dolby digital, DTS-X और dolby Atmos से लैस है. इसमें बेहतर परफॉरमेंस के लिए इसमें लगा (A53 x 4-1.5 GHz) Quad core प्रोसेसर प्रोसेसर और साथ में Mali-450 ग्राफिक्स की मदद से टीवी स्मूथ रहता है और बिना हैंग हुए चलता है. इसमें lag-free स्मूथ विजुअल मिलते हैं. यह Android 10 का और गूगल प्ले-स्टोर का सपोर्ट मिलता है. इसमें 2GB रैम और 8GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.
 
मिलेगा गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट
इसके अलावा इन टीवी में Netflix, YouTube,और Prime video जैसे एप्स पहले से ही इंस्टॉल्ड हैं. इन टीवी के साथ एक खास रिमोट भी मिलता है इस पर वैसे तो कई बटन्स दिए गये हैं लेकिन यूजर की सुविधा के लिए इसमें Netflix, YouTube, Google Play और Prime Video के बटन आपको मिल जायेंगे जिनकी मदद से आप सीधे इन्हें इस्तेमाल कर सकेंगे. इसकें वॉयस कमांड के जरिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है. Blaupunkt Cybersound 55 inch की कीमत 40,999 रुपये से और आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. 

इनसे है मुकाबला
Blaupunkt Cybersound 55 inch स्मार्ट टीवी का सीधा मुकाबला, Oneplus, रियलमी, शाओमी, सैमसंग, LG और Panasonic जैसे ब्रांड्स से होगा. कीमत और फीचर्स के मामले में Blaupunkt का यह टीवी इन्हें कैसे टक्कर देगा.

ये भी पढ़ें

Apple iPhone 14 सीरीज में कंपनी दे सकती है टच और फेसआईडी, नए पेटेंट का हुआ खुलासा

Google Pixel 6 Pro के लॉन्च से पहले कंपनी का बड़ा ऐलान, इस सीरीज में यूज करेगी खुद का प्रोसेसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mark Zuckerberg ने खरीद लिया Moltbook, यहां इंसानों की नो एंट्री, जानिए क्या है इसमें खास
Mark Zuckerberg ने खरीद लिया Moltbook, यहां इंसानों की नो एंट्री, जानिए क्या है इसमें खास
UPI पर आ गया 'लुटेरे' मालवेयर का खतरा, अपने अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, गड़बड़ हुई तो हो जाएगा नुकसान
UPI पर आ गया 'लुटेरे' मालवेयर का खतरा, अपने अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, गड़बड़ हुई तो हो जाएगा नुकसान
लैपटॉप खरीदते समय निकलेगा पसीना, 10, 20 या 30 नहीं इतने प्रतिशत तक बढ़ जाएगी कीमत
लैपटॉप खरीदते समय निकलेगा पसीना, 10, 20 या 30 नहीं इतने प्रतिशत तक बढ़ जाएगी कीमत
हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget