एक्सप्लोरर

Bill Gates Viral Video: इतनी खुशी! Windows 95 के लॉन्चिंग पर झूम उठे थे बिल गेट्स, सामने आया वीडियो

Bill Gates Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी दिग्गज बिजनेसमैन अपनी टीम के साथ मंच पर नाचते, गाते और खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं.

Bill Gatest Viral Video: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के को-फाउंडर बिल गेट्स का एक पुराना वीडियो (Bill Gates Old Video Viral) इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह स्टेज पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो साल 1995 का है जब माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 को लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग पार्टी का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @fasc1nate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

खुशी से झूमते नजर आए बिल गेट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी दिग्गज बिजनेसमैन अपनी टीम के साथ मंच पर नाचते, गाते और खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. 23 सेकेंड के इस वीडियो में बिल गेट्स को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज लॉन्च पार्टी में माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर के साथ स्टेज पर देखा जा सकता है. वीडियो में सभी पूरे जोश के साथ थिरक रहे हैं.

लगभग 30 साल पुराना है ये वीडियो

लगभग 30 साल पुराना ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 5 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है. बता दें कि बिल गेट्स काफी शांत स्वभाव के हैं. लेकिन इस वीडियो में उनका एक्सप्रेशन देखते ही बन रहा है. 



कई यूजर्स ने किया रिएक्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, "यकीन नहीं होता." एक और यूजर ने लिखा, "बिल गेट्स को पहले इस अंदाज में कभी नहीं देखा." वहीं, एक यूजर ने लिखा, "वो भी क्या दिन थे..."

ये भी पढ़ें-

'शब्द नहीं हैं...', Apple Vision Pro के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, जानिए क्या है खासियत

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
सोलर वॉटर गीजर लगवाने में कितना खर्चा, कैसे करता है काम?
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
चार्जिंग की टेंशन खत्म,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K100, देखें फीचर्स
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
Free Fire India में मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल, 28 अक्टूबर से गेमिंग का नया दौर
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget