एक्सप्लोरर

'शब्द नहीं हैं...', Apple Vision Pro के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, जानिए क्या है खासियत

Apple Vision Pro Details: अमिताभ बच्चन ने एप्पल विजन प्रो का इस्तेमाल करने के बाद इस प्रोडक्ट की खूब तारीफ की और कहा कि इसे पहनने के बाद आपका नजरिया पूरी तरह बदल जाएगा.

Amitabh Bachchan uses Apple Vision Pro: तकनीक के बारे में बात हो रही हो और एप्पल का नाम न आए...भला ऐसा कैसे हो सकता है? एप्पल अपने नये-नये प्रोडक्ट्स लॉन्च करके दुनिया को चौंकाता रहता है. ऐसा ही एक प्रोडक्ट है- Apple Vision Pro, जिसे कंपनी ने पिछले साल WWDC इवेंट में इंट्रोड्यूस किया था. इसे AR और VR तकनीक के साथ तैयार किया गया है. एप्पल विजन प्रो एक बार फिर इसलिए चर्चा में है क्योंकि बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने इसका  जिक्र किया है. 

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो Apple Vision Pro पहने हुए नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड महानायक ने जब एप्पल के इस प्रोडक्ट को ट्राय किया तो वो इसके फैन बन गए और जमकर तारीफ करने लगे.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि Wooaaaaah...एप्पल विजन प्रो बहुत कमाल की चीज है. इसे पहनने के बाद आपकी व्यूइंग कभी पहले जैसी नहीं रहेगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभिषेक बच्चन (अमिताभ बच्चन के बेटे और बॉलीवुड एक्टर) ने मुझे इससे परिचित कराया है. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Apple Vision Pro में क्या है खास? 

एप्पल विजन प्रो एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिससे आप डिजिटल दुनिया को वास्तविक दुनिया के साथ देख सकते हैं. इसमें माइंडफुलनेस और Encounter Dinasaurs जैसे ऐप्स दिए जाते हैं, जिसकी मदद से आपको हर ऑब्जेक्ट का 3D एक्सपीरियंस मिलता है.  ये प्रोडक्ट कई शानदार फीचर्स रखता है. इसमें आपको हाई रेजॉल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले मिलती है.

Apple Vision Pro में बेहतर प्रदर्शन और ग्राफिक्स के लिए Apple M2 चिप और R1 चिप का इस्तेमाल किया गया है. इसमें बेहतर स्पीड ट्रैकिंग के लिए 3D मैपिंग मिलती है. साथ ही यह VR और AR ऐप्स और गेम के साथ काम करता है. इसकी एक बड़ी खासियत यह भी है कि इसे आंखों और हाथों की गति से नियंत्रित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

Google I/O 2024: 'ये स्कैम है...' कॉल आने पर तुरंत वॉर्निंग देगा Gemini Nano, गूगल ने इवेंट में किया पेश 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
AI को परेशान करना पड़ेगा भारी! Claude के लिए Anthropic ने बनाए नए नियम
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
चश्मे से ही हो जाएगी UPI पेमेंट, Jio लाया AI स्मार्टग्लास
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू
OPPO K14 Plus में 8,000mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस, सेल हुई शुरू

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Embed widget