एक्सप्लोरर

BSNL को बड़ा झटका! तेजी से कम हो रही यूजर्स की संख्या, यह कंपनी निकली सबसे आगे

हाल ही में TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों से जुड़ा डेटा जारी किया है. इससे पता चला है कि BSNL के ग्राहकों की संख्या कम होनी शुरू हो गई है. नवंबर में कंपनी को 3 लाख से अधिक ग्राहकों का नुकसान हुआ है.

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हाल ही में नवंबर, 2024 के लिए मोबाइल सब्सक्राइबर का डेटा जारी किया है. इससे पता चला है कि देश की किस टेलीकॉम कंपनी के ग्राहकों की संख्या कम हो रही है और कौन-सी कंपनी तेजी से ग्राहक जोड़ रही है. डेटा के अनुसार, पिछले साल जुलाई में टैरिफ प्लान के दाम बढ़ने का असर खत्म हो रहा है और अब लोग फिर से निजी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ जा रहे हैं. आइये पूरी खबर जानते हैं.

BSNL को लगा बड़ा झटका

जुलाई में निजी टेलीकॉम कंपनियों की तरफ से रिचार्ज प्लान महंगे किए जाने के बाद लोग BSNL की तरफ जाने लगे थे. हालांकि, अब ट्रेंड बंद हो गया है और सरकारी कंपनी के ग्राहकों की संख्या कम होने लगी है. नवंबर, 2024 में BSNL को लगभग 3.4 लाख सब्सक्राइबर का नुकसान हुआ है. पिछले साल जुलाई के बाद यह पहली बार है, जब कंपनी के यूजर्स की संख्या कम हुई है. अब कंपनी के पास लगभग 9.2 करोड़ यूजर्स बचे हैं और यह चौथे स्थान पर बनी हुई है.

Jio की स्थिति हुई मजबूत

नवंबर में जियो की स्थिति और मजबूत हुई है और उसे लगभग 12 लाख नए यूजर्स मिले हैं. फिलहाल 46.1 करोड़ यूजर्स के साथ जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है. 38.4 करोड़ यूजर्स के साथ एयरटेल दूसरे स्थान पर काबिज है. हालांकि, नवंबर में कंपनी को लगभग 11 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ है.

Vi को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

यूजर्स की संख्या के मामले में वोडाफोन आइडिया (Vi) को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. नवंबर में लगभग 15 लाख यूजर्स ने कंपनी का साथ छोड़ दिया. अब यह 20.8 करोड़ यूजर्स के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. Vi नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए जल्द ही 5G सर्विस शुरू करेगी और बाकी कंपनियों की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत प्लान ऑफर करेगी.

ये भी पढ़ें-

बड़ी राहत! Jio और Airtel ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान, नहीं देने पड़ेंगे डेटा के लिए पैसे, इन लोगों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
MacBook में नहीं मिल रहा Right Click? ऐसे करें Windows जैसा सेटअप
MacBook में नहीं मिल रहा Right Click? ऐसे करें Windows जैसा सेटअप
iPhone 18 Pro 9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास
iPhone 18 Pro 9 सितंबर को हो सकता है लॉन्च, जानें क्या होगा खास

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget