एक्सप्लोरर

बड़ी राहत! Jio और Airtel ने लॉन्च किए नए रिचार्ज प्लान, नहीं देने पड़ेंगे डेटा के लिए पैसे, इन लोगों को होगा फायदा

TRAI के आदेश के बाद Jio और Airtel ने नए वॉइस ओनली रिचार्ज प्लान पेश कर दिए हैं. अब यूजर्स को जरूरत न होने पर डेटा के लिए पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे. इससे बड़ी संख्या में यूजर्स को फायदा होगा.

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के आदेशों की पालना करते हुए Jio और Airtel ने वॉइस ओनली प्लान लॉन्च कर दिए हैं. दोनों कंपनियों की वेबसाइट पर ऐसे प्लान नजर आ रहे हैं, जिनमें केवल कॉलिंग और SMS के बेनेफिट्स दिए गए हैं. इस फैसले से 2G यूजर्स समेत उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती थी, लेकिन अब तक उन्हें रिचार्ज प्लान में डेटा की कीमत चुकानी पड़ती थी. देश में अभी भी करोड़ों की संख्या में लोग ऐसे हैं, जो मोबाइल पर डेटा यूज नहीं करते हैं.

पिछले महीने TRAI ने दिया था आदेश

टेलीकॉम रेगुलेटर ने 23 दिसंबर, 2024 को सभी टेलीकॉम कंपनियों को वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान लाने का आदेश दिया था. इसके लिए कंपनियों को एक महीने का समय दिया गया था. आदेश में कहा गया था कि कंपनियों को अपने मौजूदा रिचार्ज प्लान के साथ ऐसे प्लान भी लाने होंगे, जिनमें सिर्फ वॉइस कॉलिंग और SMS के फायदे हो. ऐसे प्लान उन लोगों के लिए जरूरी हैं, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती. फीचर फोन यूजर्स के साथ-साथ इसका फायदा उन लोगों को भी होगा, जो 2 सिम यूज करते हैं.

Jio लेकर आई ये प्लान्स

TRAI के आदेशों का पालन करते हुए जियो ने 458 और 1,958 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. 458 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है. इसमें देशभर में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और 1,000 फ्री SMS मिलेंगे. इसमें मोबाइल डेटा नहीं दिया गया है. प्लान के साथ जियो सिनेमा और जियो टीवी ऐप्स का एक्सेस मिलेगा. इसी तरह 1,958 रुपये वाला प्लान 365 दिनों के लिए वैलिड होगा. इसमें फ्री कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलेंगे. इसमें भी मोबाइल डेटा नहीं दिया जा रहा है.

Airtel ने पेश किए ये प्लान्स

जियो की तरह Airtel ने भी दो वॉइस ओनली प्लान पेश किए हैं. कंपनी 509 रुपये के प्लान में 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS ऑफर कर रही है. वहीं 1,999 रुपये के प्लान में यूजर्स को एक साल की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-

Samsung ने दिखाई अपने अब तक के सबसे पतले फोन Galaxy S25 Edge की झलक, फीचर्स की जानकारी भी हुई लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget